फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flags Unsafe Buildings and Captures Stray Animals Ahead of Ram Baraat

Ram Barat 2025: राम बरात रूट पर रहें सावधान... जहां खतरा, वहां लगाई गईं लाल झंडियां; लोगों से की ये अपील

Wed, 17 Sep 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

राम बरात रूट की जर्जर इमारतों पर लाल झंडियां लगाईं गईं हैं। इसके साथ ही छज्जों पर न चढ़ने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Flags Unsafe Buildings and Captures Stray Animals Ahead of Ram Baraat
राम बरात (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राम बरात को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन अलर्ट है। पहले कराए गए सर्वे के आधार पर शोभायात्रा मार्ग पर चिह्नित चार दर्जन से अधिक जर्जर भवनों पर मंगलवार को निगम ने लाल झंडियां लगवा दीं। चेतावनी के लिए लगाई गई इन झंडियों के जरिये लोग गुजरते समय सतर्क रहेंगे। इन भवनों के छज्जे और ऊपरी हिस्से काफी कमजोर हालत में पाए गए हैं, जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


झंडियों के अलावा नोटिस चस्पा कराकर राम बरात के दौरान इन बिल्डिंगों पर न चढ़ने की अपील की गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर मुख्य अभियंता निर्माण बी.एल. गुप्ता के नेतृत्व में निगम की टीम ने रावतपाड़ा, दरेसी क्षेत्र, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, किनारी बाजार, सिटी स्टेशन रोड, छिली ईंट, फुलट्टी बाजार और सेब का बाजार जैसे क्षेत्रों का सर्वे किया था। नगर आयुक्त ने बताया कि भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि शोभायात्रा के दौरान जर्जर मकानों और छज्जों पर चढ़कर राम बरात न देखें।
विज्ञापन



राम बरात से पहले निगम ने पकड़े लावारिस गोवंश और कुत्ते
भगवान श्रीराम की बरात से पहले नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यमुना किनारे, घटिया आजम खां, मोती कटरा और बेलनगंज में अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश और लावारिस कुत्तों को पकड़ा। टीम ने एक दर्जन से अधिक निराश्रित गोवंश और करीब 25 कुत्तों को पकड़ा। पकड़े गए कुत्तों को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भेजा गया है, जहां उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वहीं, निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजा गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह भी राम बरात रूट पर अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed