फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Youths Arrested With Fake Documents In Sena Bharti Rally Agra

आगरा: पांच लाख रुपये में लिया था ठेका, सेना में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने आए पांच और अभ्यर्थी गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Feb 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Five Youths Arrested With Fake Documents In Sena Bharti Rally Agra
पुलिस की गिरफ्त में सेना भर्ती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को पांच और अभ्यर्थी गिरफ्तार कर लिए गए। सभी फर्जी दस्तावेजों की मदद से भर्ती होने आए थे। वहीं दो अभ्यर्थियों से पांच लाख रुपये में पास कराने का ठेका लेने वाला एजेंट भी पकड़ा गया। इससे पहले भी 11 अभ्यर्थी और कोविड की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि छह जनपदों की भर्ती रैली 15 फरवरी से आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में चल रही है। 16 फरवरी को पुलिस और मिलट्री इंटेलीजेंस ने संयुक्त रूप से 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 11 अभ्यर्थी थे जिनमें 10 फर्जी दस्तावेजों की मदद से भर्ती होने आए थे। चार लोग फर्जी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट बनाते पकड़े गए थे। एक अभ्यर्थी रिपोर्ट बनवा रहा था। तब से पुलिस और खुफिया विभाग की टीम यहां लगी है। मंगलवार को सिकंदरा स्थित एमके ढाबे के पास से छह और युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पांच फर्जी निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ की मदद से भर्ती प्रक्रिया में दोबारा शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा: फर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती होने आए 10 युवक पकड़े, बोली से हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एजेंट प्रवीण उर्फ पिस्सू भी पकड़ा गया। वह भर्ती में पास कराने का पांच लाख रुपये में ठेका ले रहा था। वह फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराता था। अभ्यर्थियों को अलग-अलग भर्ती रैली में भेज रहा था। प्रवीण ने अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए शमसाबाद रोड स्थित विमल सिटी के रहने वाले सुरेंद्र से मिलवाया था। मूलरूप से धौलपुर के राजखेड़ा स्थित गांव डिडबार का रहने वाला है। वह भी भर्ती गैंग का सदस्य है। प्रवीण को एक अभ्यर्थी के एक लाख रुपये मिलते हैं। 

इनकी हुई गिरफ्तारी
- प्रवीण निवासी नगला शिव सिंह, टोछीगढ़, अलीगढ़
- राजेंद्र सिंह निवासी नगला शिव सिंह, अलीगढ़
- विजय कुमार निवासी मोहल्ला गंगा मंदिर पोस्ट, टोछीगढ़, अलीगढ़
- योगेश निवासी गांव उदयपुर, थाना जहांगीरपुर, बुलंदशहर
- विशाल कुमार निवासी गांव माचढ़, थाना जहांगीरपुर, बुलंदशहर
- प्रवीण उर्फ पिस्सू निवासी गांव इंद्रायणी, पुरा कन्हेर, थाना बाह

यह हुई बरामदगी
पांच आधार कार्ड व एडमिट कार्ड, पांच निवास प्रमाणपत्र, पांच अंकपत्र हाईस्कूल, दो अंकपत्र इंटरमीडिएट, सात जाति प्रमाणपत्र, दो चरित्र प्रमाणपत्र, चार अविवाहित प्रमाणपत्र, पांच रिजेक्शन स्लिप। 

तीन ने पास किया फिजिकल 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अभ्यर्थी प्रवीण ने बताया कि वह 21 फरवरी को भर्ती में आया था। इस दौरान कागजात को जांच के लिए रख लिया। वहीं विजय कुमार ने 18 फरवरी को फिजिकल पास कर लिया था। मगर, इंटरव्यू में फेल हो गया। 21 फरवरी को दोबारा भर्ती देखने आया था। मगर, फिजिकल पास करने के बावजूद पकड़ा गया। आरोपी योगेश अलीगढ़ के आकाश के दस्तावेज लेकर भर्ती देखने आया था। वहीं विशाल कुमार अलीगढ़ के टेकचंद के कागजात लेकर भर्ती देखने आया था। इन्होंने फिजिकल पास किया था। मगर, सैन्य अधिकारियों ने फर्जी होने पर दस्तावेज जब्त कर लिए। आरोपी कागजातों और बायोमैट्रिक जांच के दौरान पकड़े गए। योगेश और विशाल को भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका एजेंट प्रवीण उर्फ पिस्सू ने पांच लाख रुपये में लिया था। पिस्सू ने अपने साथी सुरेंद्र से मुलाकात कराई थी। अब पुलिस सुरेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed