फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-year-old innocent dies in collision between bike and scooty

Agra News: बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में पांच वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old innocent dies in collision between bike and scooty
बरनाहल। कस्बा में करहल घिरोर जाने वाले मार्ग पर रविवार शाम बाइक और स्कूटी की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चाचा के साथ बाइक से जा रहे पांच साल के मासूम की मौत हो गई। बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। बच्चे का शव का पोस्टमार्टम इटावा के सैफई में कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव बमटापुर के रहने वाले गोविंद रविवार को बरनाहल क्षेत्र में आए थे। शाम के समय वह पांच वर्षीय भतीजे तरुण पुत्र अमित को साथ लेकर घर लौट रहे थे। बाइक जब करहल घिरोर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी करहल की ओर से आ रही स्कूटी से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच साल का तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। चाचा गोविंद को भी चोट लगी। हादसे में स्कूटी चला रहे बमटापुर निवासी विशाल और चार साल की बच्ची भी घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र हुए लाेगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। वहां तरुण को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सैफई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


मां की मौत के बाद पिता ने की थी परवरिश
सड़क हादसे में पांच साल के तरुण की मौत के बाद पिता अमित, चाचा व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बदहवास हो चुके परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तरुण के जन्म के करीब दो माह बाद ही मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से अमित ने ही पुत्र का पालन पोषण किया। हादसे में जान गवाने वाला तरुण इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed