फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five year old child died after wall collapses in mathura

दादी संग मंदिर जा रहे थे बच्चे, तभी हो गया यह हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 Jul 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Mon, 23 Jul 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
five year old child died after wall collapses in mathura
इसी दीवार के नीचे दबकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
मांट क्षेत्र के गांव नगलाबरी में दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसकी दादी सहित चचेरी बहन घायल हो गई। दोनों बच्चे अपनी दादी के साथ पूजा करने के मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


गांव नगलाबरी निवासी शकुंतला देवी पत्नी अमर सिंह सोमवार की सुबह अपने नाती रितिक पुत्र रोहताश, नातिन निशु पुत्री संजय के
साथ घर से मंदिर पूजा करने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में जबर सिंह के खाली प्लॉट की दीवार गिर गई। 

दीवार के नीचे दादी समेत दोनों बच्चे दब गए। दीवार गिरने की आवाज से दौड़े ग्रामीणों ने ईटों के नीचे दबे तीनों को बाहर निकाला।
इसमें पांच वर्षीय रितिक की मौत हो गई। उसकी दादी शकुंतला देवी, निशु घायल हो गईं।

मृतक के ताऊ शिशपाल ने बताया कि बारिश का पानी भर जाने से जबर सिंह के प्लाट की दीवार गिरने से हादसा हुआ है। मासूम रितिक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed