फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Trees Found Cut Near Field: Mystery Deepens Forest Department Begins Probe

UP: खेत किनारे कटे मिले पांच पेड़, आखिर कौन चला रहा हरियाली पर आरी? वन विभाग की जांच में उठे कई सवाल

Fri, 10 Apr 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

अछनेरा-कीठम मार्ग के पास खेत किनारे पांच पेड़ों के कटे तने मिलने से मामला संदिग्ध बन गया है। वन विभाग जांच में जुटा है कि पेड़ आंधी में गिरे या जानबूझकर काटे गए।

विज्ञापन
Five Trees Found Cut Near Field: Mystery Deepens Forest Department Begins Probe
कटे पड़े ( फाइल फोटो)

विस्तार

आगरा के अछनेरा-कीठम सड़क किनारे एक खेत की मेंड़ के पास फरास के पांच पेड़ों के कटे तने खड़े हैं। उसकी सूचना किसी राहगीर ने वन विभाग को दे दी। इस पर वन विभाग की टीम जांच में कर रही है।
विज्ञापन

कीठम गांव के पास से एक राहगीर ने की निगाह कटे पेड़ के तने पर पड़ी। उसने फोटो खींच वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग के जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। खेत के मालिक और आसपास के ग्रामीणों से बात कर पेड़ काटने की बारे में जानकारी जुटाई। किरावली वन रेंज अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना पर मौके पर टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह करीब एक से दो माह पहले कटे लग रहे हैं। क्योंकि उनके तने से नई कोंपल निकल आई है। अभी पता नहीं चल सका है कि आंधी में गिरने के बाद पेड़ काटे गए हैं या जानबूझकर अन्य लाभ के लिए नुकसान पहुंचाया है। जांच में जो नाम सामने आएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed