फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five thousand rupees fine on ambulance driver for throwing medical waste in public places

Agra News: सार्वजनिक स्थलों पर मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले एंबुलेंस चालक पर पांच हजार रुपये जुर्माना

Sat, 17 Jan 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees fine on ambulance driver for throwing medical waste in public places
आगरा। नगर निगम ने ताजगंज क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर मेडिकल वेस्ट फेंकने पर एंबुलेंस के चालक के पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि ईदगाह बस स्टैंड के नजदीक एंबुलेंस की सफाई के दौरान खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था। प्रतापपुरा निवासी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित अग्रवाल के बालाजी सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस का चालक मरीज को अस्पताल में छोड़ने के बाद नियमों की अनदेखी करते हुए मेडिकल वेस्ट सार्वजनिक स्थल पर फेंक रहा था। इस पर जोनल सैनिटेशन ऑफिसर ताजगंज महेंद्र सिंह ने जुर्माने के साथ ही टीम ने एंबुलेंस चालक को चेतावनी भी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मेडिकल वेस्ट एक संवेदनशील विषय है और इसके गलत निस्तारण से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed