फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five thousand people will perform mass yoga at the stadium today.

Agra News: जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से आपूर्ति ठप, पानी को तरसे चार लाख लोग

Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will perform mass yoga at the stadium today.
पहुंच रहा गंदा पानी
आगरा। पुरानी मंडी-आगरा किला रोड पर टूटी आठ इंच की पाइपलाइन की मरम्मत के 12 घंटे बाद ही जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से होने वाली आधे शहर की जलापूर्ति शुक्रवार रात फिर से ठप हो गई। वाटरवर्क्स में शोधन शुरू किया गया तो सर्किट ब्रेकर में खराबी आ गई, जिससे शोधन और पंपिंग रुक गई। इससे शनिवार रात तक चार लाख लोग पानी को तरसते रहे।
विज्ञापन

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के पास सर्किट ब्रेकर लगा हुआ है। शुक्रवार को फॉल्ट के कारण यह खराब हो गए, जिसे शनिवार को टोरंट पावर की टीम की मदद से बदलवाया गया। शनिवार को सर्किट ब्रेकर बदला गया। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से छीपीटोला, चक्कीपाट, बिजलीघर, मंटोला, ताजगंज, जीवनी मंडी, कालामहल, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, फ्रीगंज, कोतवाली, फतेहाबाद रोड, मधु नगर, बालूगंज, एमईएस, ईदगाह, गोबरचौकी, ताजनगरी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक पानी नहीं मिला। इससे लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए। जलकल विभाग ने पार्षदों की मांग पर टैंकर भेजे। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि मरम्मत के बाद रात में जलापूर्ति की गई। रविवार सुबह तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपल मंडी के पार्षद रवि माथुर ने कहा कि वाटरवर्क्स में बार-बार बिजली संबंधी खराबी आ रही है। जलकल विभाग इसकी गंभीरता देखे। आधा शहर पानी का संकट झेलता है। वाल्व लगाकर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे आपूर्ति पर ज्यादा असर न पड़े।
मोतीगंज के पार्षद राकेश जैन ने कहा कि भीषण गर्मी में तीन दिन के अंदर दो दिन लोगों को पानी नहीं मिला। कभी लीकेज तो कभी फॉल्ट, यह सब ठीक होना चाहिए। लोग परेशान होते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे आपूर्ति प्रभावित न हो।

------
इन नंबरों पर करें कॉल
जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि जलापूर्ति न मिलने पर टोलफ्री नंबर 18002702722 और फोन नंबर 8192095401 पर कॉल कर टैंकर मंगवा सकते हैं।
-------

आवास विकास में पहुंच रहा गंदा पानी
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 में जैन मंदिर के सामने एक माह से जलापूर्ति के समय काला, गंदा, बदबूदार पानी पहुंच रहा है। लगातार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। क्षेत्रीय निवासी डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति जब शुरू होती है, तब एक घंटे तक काला, गंदा और बदबूदार पानी पहुंचता है। कई बार इसमें कीड़े भी निकल रहे हैं। दुर्गंध के कारण यह पानी किसी के भी उपयोग के लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि जब से सेक्टर-4 में सीवर लाइन धंसी है, तब से पूरे क्षेत्र की सीवर लाइन ब्लॉक है। पानी की लाइन किसी जगह सीवर लाइन से जुड़ रही है, जिससे गंदा, बदबूदार, काला, सीवरयुक्त पानी घरों में पहुंच रहा है। उन्होंने समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed