{"_id":"61e1b7a4d11c5328f9136bd7","slug":"five-thieves-arrested-for-stealing-parcels-from-amazon-company-warehouse-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अमेजन कंपनी के गोदाम से चोरी किए कपड़े, मोबाइल और जूतों के पार्सल, पांच चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अमेजन कंपनी के गोदाम से चोरी किए कपड़े, मोबाइल और जूतों के पार्सल, पांच चोर गिरफ्तार
Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:09 AM IST
सार
पकड़े गए चोरों में एक आरोपी नाबालिग है। इन सभी ने 11 जनवरी की रात अमेजन के गोदाम में सेंध लगाई थी। दो दिन बाद पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए चोर और जानकारी देते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी किशोर है। चोरों के गैंग ने दो दिन पहले नुनिहाई स्थित अमेजन कंपनी के गोदाम में सेंध लगाकर चोरी की थी। यहां से चोर कपड़े, मोबाइल और जूतों के पार्सल चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को न्यू आगरा पुलिस मऊ रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर वन विभाग के जंगल में पांच चोरों को पकड़ लिया। इनमें पीलाखार की पुलिया निवासी बादशाह खान, अली, नासिर, अछनेरा निवासी गब्बर और एक बाल अपचारी पकड़ा गया। उनके पास से दो तमंचे, नौ मोबाइल, नौ जोड़ी जूते और सेंडल, दो गैस चूल्हे, 26 कपड़े और औजार बरामद हुए।
विज्ञापन
11 जनवरी की रात की थी चोरी
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 11 जनवरी की रात को अमेजन के गोदाम में सेंध लगाई थी। यहां से मोबाइल, कपड़ों और जूतों के पार्सल चोरी करके ले गए थे। किशोर चोर गोदाम के अंदर घुसा था। बाकी बाहर खड़े रहे थे।
विज्ञापन
820 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार
सदर पुलिस ने 820 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि शहीद नगर निवासी सन्नो को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 820 ग्राम चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला चरस बेचने का काम काफी समय से कर रही है। उसे जेल भेज दिया गया है।
सदर पुलिस ने 820 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि शहीद नगर निवासी सन्नो को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 820 ग्राम चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला चरस बेचने का काम काफी समय से कर रही है। उसे जेल भेज दिया गया है।