फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five teen absconded from juvenile home in mathura

राजकीय संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा कर्मी को पीटकर पांच किशोर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 18 Mar 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 12:34 AM IST
सार

पानी लेने के बहाने आए थे बाहर, सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर भागे किशोर
पुलिस ने की कई स्थानों पर नाकाबंदी, हुलिया बताकर किशोरों की तलाश

विज्ञापन
five teen absconded from juvenile home in mathura
राजकीय संप्रेक्षण गृह, मथुरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मथुरा के थाना सदर क्षेत्र में स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर से पांच किशोर मंगलवार की शाम होमगार्ड के साथ मारपीट कर भाग निकले। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी भी संप्रेक्षण गृह पहुंच गए। 
विज्ञापन


क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस टीमों ने फरार हुए किशोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस लोगों को किशोरों का हुलिया बताकर तलाश में जुटी रही। देर रात तक किशोरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर के गेट पर मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे एक किशोर पानी लेने के लिए आया। होमगार्ड को उसने बताया कि जेलर ने पानी मंगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

किशोर जैसे ही बोतल लेकर आगे आया और होमगार्ड करन सिंह ने गेट खोला तभी पीछे से चार किशोर और आ गए। पांचों किशोर होमगार्ड से मारपीट कर भाग निकले। इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। 

वायरलैस से सभी थानों को इसकी जानकारी दे दी गई। कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू हो गई। एसपी सिटी अशोक मीणा भी संप्रेक्षण गृह पहुंच गए। 

एसपी सिटी ने बताया कि किशोरों की तलाश की जा रही है। भागे गए किशोरों में अलीगढ़ निवासी किशोर चोरी का आरोपी है। अलीगढ़ निवासी दूसरा किशोर मारपीट का आरोपी है। 

वृंदावन निवासी तीसरा किशोर हत्या का आरोपी है। मध्यप्रदेश निवासी चौथा किशोर लूट का आरोपी है। फरह निवासी पांचवां किशोर दुष्कर्म का आरोपी है। फरार सभी किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed