फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Policeman Injured In Accident Etah News in Hindi

एटा में पुलिसकर्मियों की कार पलटी, दरोगा सहित पांच घायल

Thu, 14 Nov 2019 05:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Five Policeman Injured In Accident Etah News in Hindi
हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों की वापसी के दौरान निजी कार पलट गई। इस हादसे में एक दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: 
यूपीः रहस्यमयी ढंग से मथुरा में फिर से दरके मकान, दहशत में आए लोग
विज्ञापन



थाना जैथरा क्षेत्र स्थित कस्बा धुमरी चौकी की पुलिस को बुधवार की देररात सूचना मिली टिकाथर के पास लावारिश स्थिति में एक सेंट्रो कार खड़ी हुई है। दरोगा सुरेंद्र सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ निकले और टिकाथर से पहले ही लावारिश कार मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनने पर डीआईओएस को जान से मारने की धमकी

कार को लेकर पुलिस कर्मी चौकी के लिए रात्रि करीब 10 बजे वापस चल दिए। पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूरी तय की होगी कि सामने से नीलगाय सामने आ जाने से कार पलट गई। 

हादसे में दरोगा सुरेंद्र सिंह, सिपाही मोहम्मद आबिद खां, देवेंद्र कुमार, गौरव कुमार और होमगार्ड रामवकील घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस कर्मियों के परिचित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में ज्यादातर पुलिस कर्मियों के फैक्चर हुए हैं।

रात्रि में ही पांचों को आगरा व अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एएसपी संजय कुमार और सीओ सिटी देव आनंद रात्रि में ही जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस कर्मियों से हादसे की जानकारी ली और घायलों को ढांढ़स बंधाया।


एएसपी संजय कुमार ने बताया कि लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे, वापसी के दौरान कार के सामने नीलगाय आ जाने से कार पलट गई। हादसे में पांच कर्मी घायल हुए हैं, इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed