फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five people of same village of etah died in five days

एटा: पांच दिन में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत, जांच में 10 ग्रामीण संक्रमित पाए गए

Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
सार

अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सांस लेने में समस्या के चलते पांच दिन में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। टीम ने गांव जाकर लोगों की जांच की तो पांच संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
Five people of same village of etah died in five days
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन में पांच लोगों की जान चली गई है। इनमें से किसी की भी कोरोना की जांच नहीं कराई गई। शिकायत पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो जांच में दस लोग संक्रमित पाए गए। बीमारियों से हो रही मौत में कोरोना की जांच न कराए जाने से ग्रामीणों में भय की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

 
अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सांस लेने में समस्या के चलते पांच दिन में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से किसी की भी कोविड की जांच नहीं हुई, इसलिए स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह संक्रमित थे या नहीं। बुधवार को गांव निवासी लालता प्रसाद ने कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए डीएम को फोन किया। 
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम के डॉ. दिनेश सिंह, कौशल किशोर, किरन देवी ने 50 लोगों की जांच की। जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए। अन्य लोगों की भी जांच होनी थी, लेकिन बारिश के कारण टीम को लौटना पड़ा। डॉ. दिनेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैंप कर लोगों की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 
उधर, शीतलपुर क्षेत्र के गांव अंबारी में बुधवार को 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार बना था। चार दिन पहले ही उनके पुत्र की भी ऐसे ही लक्षणों से मौत हुई थी। वह दिल्ली से लौटकर आया था। खड़ौआ पीएचसी एमओआइसी डॉ. इफराक हुसैन ने बताया कि शाम को टीम भेजी गई, लेकिन परिवार और गांव के लोग जांच कराने के लिए राजी नहीं हुए। 

मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी निवासी एक व्यक्ति की मौत सैफई में हो गई। उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ थी। शिकायत पर सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग टीम के साथ पहुंचे। यहां करीब 250 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि जहां भी संक्रमण के संदिग्ध मामलों की जानकारी मिलेगी, जांच कराकर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें लोग भी सहयोग करें।


आगरा में कोरोना: ऑक्सीजन किल्लत से मरीजों की आफत, 24 घंटे में फिर चार मौतें, 566 नए संक्रमित मिले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed