फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five people murder including dulha and dulhan in mainpuri today update up news

मैनपुरी नृशंस हत्याकांड: 'आखिर नई दुल्हन का क्या दोष था...', शादी के अगले दिन पांच कत्ल; उलझा रहे ये 10 सवाल

Sun, 25 Jun 2023 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 10:39 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी में नृशंस हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर के बड़े बेटे पर न जाने क्या भूत सवार हुआ कि उसने नवविवाहित भाई, उसकी दुल्हन और तीन अन्य रिश्तेदारों को फरसे से काट दिया।

विज्ञापन
five people murder including dulha and dulhan in mainpuri today update up news
मैनपुरी नृशंस हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में हुआ नृशंस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में आई नई नवेली दुल्हन का आखिर क्या दोष था? शिववीर ने परिवार के चार सदस्यों को फरसे से काटने के दौरान नई दुल्हन की गर्दन को भी काट दिया। इस हत्याकांड के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी, लेकिन उसकी मौत के बाद तमाम सवाल ऐसे खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब तलाशना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला 

थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा शिववीर यादव (28) पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई सोनू की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। जनपद इटावा के गांव गंगापुर से भाई की बरात बहू सोनी (20) को विदा करा कर शुक्रवार को घर लौटी थी। दिन भर शादी की रस्में चलीं, रात को एक बजे तक डीजे बजा और खूब नाचा गाना हुआ। इस बीच शिववीर ने कोल्डड्रिंक भी पिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग सोने के लिए चले गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पांच हत्या और फिर की खुदकुशी: छत से लेकर बरामदे और घर के बाहर तक खून ही खून... चारों ओर बिखरी थीं लाश ही लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दुल्हन की भी कर दी हत्या 

शिववीर ने छत पर सो रही नवविवाहित बहू सोनी पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पास ही सो रहे उसके पति मझले भाई सोनू (24) पर फरसा से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद नीचे आकर आंगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन (22) बहनोई सौरभ (23) निवासी चांदा हविलिया थाना किशनी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय (20) निवासी फिरोजाबाद की गला काट कर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी नरसंहार: नफरत की आखिर क्या थी वजह, पांच हत्या करने वाले शिववीर के बारे में जानें क्या बोले एडीजी

पत्नी पर वार कर मार ली खुद को गोली 

गुस्से में आरोपी ने घर के बाहर सो रही पत्नी डॉली और मामी सुषमा पत्नी विनोद निवासी नगला रामलाल थाना भरथना जनपद इटावा पर हमला किया। इस बीच वह लोग जाग गए और शोर मचा दिया। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी नरसंहार: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

इन सवालों का नहीं मिल सका जवाब.......

1-परिवार के लोगों को मारना था तो भाई के दोस्त से क्या थी दुश्मनी
2-क्या वाकई एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या
3-क्या एक माह पहले हत्याकांड को अंजाम देने को बनवाया था फरसा
4-बच्चों से प्यार था तो पत्नी डॉली पर क्यों किया जानलेवा हमला
5-अगर शादी से नाखुश था शिववीर, तो क्यों आया था गांव
6-बहन ने की थी मदद तो बहनोई की क्यों कर दी हत्या
7-क्या आरोपी ने सभी को पिलाई थी नशीली कोल्ड ड्रिंक
8-हत्याकांड को अंजाम देने से पहले क्या शिववीर ने पी थी शराब
9-तमंचा था पास तो क्यों नहीं मारी किसी को गोली
10-करना चाहता था खुदकुशी या डर गया था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed