{"_id":"6497bf5e1bf690fb660a2e8a","slug":"mainpuri-massacre-know-about-shivveer-who-killed-five-what-did-adg-rajeev-krishna-say-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी नरसंहार: नफरत की आखिर क्या थी वजह, पांच हत्या करने वाले शिववीर के बारे में जानें क्या बोले एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी नरसंहार: नफरत की आखिर क्या थी वजह, पांच हत्या करने वाले शिववीर के बारे में जानें क्या बोले एडीजी
Sun, 25 Jun 2023 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:46 AM IST
सार
मैनपुरी में हुए नरंसहार ने सभी के झकझोर कर रख दिया है। शिववीर की अपनों के लिए इतनी नफरत की वजह आखिर क्या थी, इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस ने परिवार और गांव के कई लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
mainpuri news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी जिले में पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड में पुलिस के सामने कई सवाल है, जिनके जवाब जानने के लिए जांच जारी है। अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का कहना है कि मैनपुरी के गोकुलपुरा में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुदकुशी करने की घटना में फिलहाल हत्याओं के पीछे मकसद साफ नहीं हो सका है। हत्यारोपी की पत्नी के होश में आने पर कुछ जानकारी मिल सकती है। सभी बिंदुओं से हत्याकांड की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - मैनपुरी नरसंहार: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों पर भी की हमला करने की कोशिश
आईजी रेंज दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि युवक पूरे परिवार को खत्म करने पर आमादा था। उसने अपने बच्चों पर भी हमला करने की कोशिश की थी मगर पत्नी बीच में आ गई और घायल हो गई। मामले में मृतक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे व्यापार में घाटा होने या अन्य घरेलू विवाद आदि की पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीमें घटना की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैनपुरी नरसंहार: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह
विज्ञापन
Mainpuri Crime
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरी घटना
थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा शिववीर यादव (28) पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई सोनू की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। जनपद इटावा के गांव गंगापुर से भाई की बरात बहू सोनी (20) को विदा करा कर शुक्रवार को घर लौटी थी। दिन भर शादी की रस्में चलीं, रात को एक बजे तक डीजे बजा और खूब नाचा गाना हुआ। इस बीच शिववीर ने कोल्डड्रिंक भी पिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग सोने के लिए चले गए।ये भी पढ़ें - Mainpuri: नृशंस हत्याकांड से पहले शिववीर ने मनाया जश्न, डीजे पर खूब नाचा; फिर बेरहमी से काट दीं पांच गर्दनें
शिववीर ने इसी धारदार हथियार से की हत्याएं
- फोटो : अमर उजाला
पांच की हत्याएं
शिववीर ने छत पर सो रही नवविवाहित बहू सोनी पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पास ही सो रहे उसके पति मझले भाई सोनू (24) पर फरसा से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद नीचे आकर आंगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन (22) बहनोई सौरभ (23) निवासी चांदा हविलिया थाना किशनी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय (20) निवासी फिरोजाबाद की गला काट कर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने घर के बाहर सो रही पत्नी डॉली और मामी सुषमा पत्नी विनोद निवासी नगला रामलाल थाना भरथना जनपद इटावा पर हमला किया। इस बीच वह लोग जाग गए और शोर मचा दिया। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली।ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल