फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   two brothers, newly bride and brother-in-law including Five strangled to death In Mainpuri

पांच हत्या और फिर की खुदकुशी: छत से लेकर बरामदे और घर के बाहर तक खून ही खून... चारों ओर बिखरी थीं लाश ही लाश

Sun, 25 Jun 2023 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jun 2023 09:28 AM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
two brothers, newly bride and brother-in-law including Five strangled to death In Mainpuri
mainpuri murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव अरसारा निवासी सुभाष के घर पर शुक्रवार को दूसरी बहू आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। नई नवेली दुल्हन के साथ दूल्हे ने देर शाम तक सभी रस्में पूरी कीं। इस दौरान हंसी खुशी का माहौल देर रात तक चलता रहा। शनिवार की सुबह अचानक शादी की खुशियां चीख पुकार में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


बुधवार 21 जून को बेटे सोनू की शादी से पहले सुभाष ने गांव वालों को दावत दी थी। घर में खुशियों का माहौल था। अगले दिन 22 जून को सोनू बरात लेकर अपनी दुल्हन सोनी को लेने के लिए गया था। 
विज्ञापन


23 जून शुक्रवार को बरात घर वापस आई, फिर रिश्तेदारों व परिचित के बीच शादी की रस्में शुरू हुईं। दुल्हन के साथ रस्मों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद डीजे चला और घर के सभी लोगों ने देर रात तक डांस कर खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दो ढाई तक सभी लोग सो चुके थे, या कहें कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह नशे में थे। सोनू पत्नी सोनी के साथ छत पर सोने के लिए चला गया। वहीं भुल्लन अपने दोस्त और बहनोई के साथ बरामदे में मंडप के पास ही पड़े गद्दे पर लेटा था। 

सुभाष, उनकी पत्नी और बेटी घर के बाहर सो रहे थे। सुबह होते ही शादी की खुशियों वाले घर में अचानक चीख पुकार मच गई। घर में छत से लेकर बरामदे और घर के बाहर खून ही खून नजर आ रहा था। हर ओर रोते बिलखते परिजन के चेहरे उनके दर्द को बयां कर रहे थे।

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
मैनपुरी के किशनी गांव के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया। एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा शिववीर यादव (28) पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। भाई सोनू की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। जनपद इटावा के गांव गंगापुर से भाई की बरात बहू सोनी (20) को विदा करा कर शुक्रवार को घर लौटी थी। 

 

दिन भर शादी की रस्में चलीं, रात को एक बजे तक डीजे बजा और खूब नाच गाना हुआ। इस बीच शिववीर ने कोल्डड्रिंक भी पिलाई। इसके कुछ देर बाद ही सभी लोग सोने के लिए चले गए। शिववीर ने छत पर सो रही नवविवाहित बहू सोनी पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पास ही सो रहे उसके पति मझले भाई सोनू (24) पर फरसा से कई वार कर हत्या कर दी। 

 

इसके बाद नीचे आकर आंगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन (22), बहनोई सौरभ (23) निवासी चांदा हविलिया थाना किशनी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय (20) निवासी फिरोजाबाद की गला काट कर हत्या कर दी। गुस्से में आरोपी ने घर के बाहर सो रही पत्नी डॉली और मामी सुषमा पत्नी विनोद निवासी नगला रामलाल थाना भरथना जनपद इटावा पर हमला किया। 

 

इस बीच वह लोग जाग गए और शोर मचा दिया। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज और परिजन की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पांच लोगों की हत्या से गांव के लोग दहल उठे।

 

एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एसपी विनोद कुमार सहित कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक की पत्नी व मामी की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पिता ने मृत बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सुभाष यादव ने अपने मृत बेटे शिववीर के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनके बेटे ने कई धंधे किए , लेकिन सभी में उसे घाटा हुआ।बेटे ने पत्नी, बहन के जेवर और जमीन गिरवी रखकर ऋण लिया था। कुछ अन्य लोगों का भी उधार था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

फरसा, कुल्हाड़ी और तमंचा बरामद
घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस ने मकान की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान वारदात में प्रयुक्त फरसा मिल गया। इसके बाद घटनास्थल के पास ही पुलिस को आरोपी का तमंचा भी मिल गया। थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने एक कमरे से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की। उस पर भी खून के निशान नजर आ रहे थे। पुलिस ने तीनों शस्त्रों को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को सौंपा है।

 

थाना किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव ने अपने दो भाई, बहू (नवविवाहिता), बहनोई व एक अन्य युवक समेत पांच की फरसे से काटकर हत्या कर दी। बाद में घर के पीछे खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। -राजीव कृष्ण, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed