फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Murder Case: Why Shivveer Killed Five Family Members Know Psychologists Report

Mainpuri News: शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को ऐसे क्यों मारा, मनोवैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

Sun, 25 Jun 2023 07:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 07:23 AM IST
सार

Mainpuri Crime News : मनोवैज्ञानिक सलाहकार आरती सिंह का कहना है कि अपनों के इतनी दर्दनाक मौत देने के पीछे की वजह शिववीर की नकारात्मक सोच या जीवन की कोई घटना हो सकती है।
 

विज्ञापन
Mainpuri Murder Case: Why Shivveer Killed Five Family Members Know Psychologists Report
आरोपी शिववीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिववीर की मनोदशा क्या थी? एक दो नहीं बल्कि शिववीर अपने भाई के दोस्त के साथ पांच अपने परिवार और रिश्तेदारों को धारदार हथियार से काटता चला गया। खून देखकर भी उसके हाथ नहीं कांपे। हालांकि इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया गया, इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन मनोवैज्ञानिक इसे गंभीर घटना बता रहे हैं। 

विज्ञापन


मैनपुरी  के किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में हुई घटना को लेकर जिला अस्पताल में तैनात मनोवैज्ञानिक सलाहकार आरती सिंह की राय अलग है। उनके अनुसार इस घटना के पीछे आरोपी के मन में कोई न कोई नकारात्मक सोच रही है। आरोपी के मन में पहले से कुछ न कुछ चल रहा था। जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया वो कोई अपना नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mainpuri Crime: शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग पांच रिश्तेदारों को काट डाला, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

मन में चुभ रही होगी कोई बात 

उनका कहना है कि आरोपी के मन में कुछ न कुछ चल रहा था, जिसे वह अपने दिमाग से नहीं निकाल सका। घटना के पीछे मानसिक तनाव हो सकता है। आरती का कहना है कि घटना के पीछे आरोपी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कोई बात भी हो सकती है। जो भीतर ही भीतर उसे चुभ रही थी।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri News: दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर दी जान

नकारात्मक सोच न पालें

उन्होंने युवाओं के लिए संदेश दिया कि वे अपने मन और दिमाग में नकारात्मक सोच न पालें। परिवार या समाज से किसी प्रकार की दिक्कत है तो अपने परिवार के किसी सदस्य या बड़े बुजुर्गों से उसे साझा करें।

ये  भी पढ़ें -  Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed