यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार से टकराई बेकाबू बस, मां-बेटे समेत पांच की मौत, एक घायल
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेसवे के 71 माइल स्टोन पर बेकाबू बस डिवाइडर पारते हुए दूसरी साइड पर कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस चालक की जान भी चली गई। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई।
एटा: जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से सकीट थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर
हादसा इतना भीषण था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को एक्सप्रेसवे कर्मियों की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा जा रही थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस नोएडा से आगरा की साइड पर पहुंचकर कार से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है।
कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे। सभी की शिनाख्त हो गई है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक साइड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका।
मृतकों के नाम व पते
1- गौरव यादव पुत्र सतीश यादव निवासी अक्षय एन्केलव गोविंदपुरम गाजियाबाद
2- गुड्डू उर्फ शिव सागर यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव
3- प्रेमलता पत्नी वेदप्रकाश यादव
4- आर्यन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी राधाकृष्ण एन्केलव, थाना मसूरी गाजियाबाद
5- बलविंदर पुत्र हरजीत निवासी पठानकोट, पंजाब
हादसे में कार सवार निक्की उर्फ मोहनीश यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव घायल हुआ है। उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.