{"_id":"5bc5a26fbdec2269a92b599f","slug":"five-people-injured-in-car-collision-with-tanker-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टैंकर से टकराई कार, महिला की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टैंकर से टकराई कार, महिला की मौत, चार लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
मृतक सानिया का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे थम नहीं रहे हैं। सोमवार सुबह को जहां आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं मंगलवार की शुरुआत भी अमंगल से हुई। मैनपुरी के करहल क्षेत्र में टैंकर से कार टकरा गई।
एक्सप्रेसवे पर मरी पड़ी नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से कन्नौज के गुरसहायगंज हनुमान जी के दर्शन करने जा रहे थे।
दिल्ली के जहांगीरपुरी ए ब्लाक नॉर्थ निवासी रवि कुमार पुत्र भगवती प्रसाद सोमवार रात को कन्नौज के गुरसहायगंज जाने के लिए कार से परिजनों के साथ निकले थे। वो यहां मंगलवार को हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

नीलगाय बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
हादसे के बाद एक्सप्रेस वे के किनारे बैठे घायल
- फोटो : अमर उजाला
घायलों के अनुसार करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला थम्मन गांव के पास एक्सप्रेस वे पर पड़ी मृत नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराती हुई कार दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इस बीच तेज रफ्तार टैंकर ने भी कार में टक्कर मार दी।
हादसे में 27 वर्षीय रवि कुमार सहित उनके भाई अमित कुमार (20), सचिन कुमार (24), मां रजनी देवी (50) व पत्नी सानिया (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए सैफई भिजवाया।
सैफई में इलाज के दौरान सानिया ने दम तोड़ दिया। इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं चार अन्य घायलों को इलाज सैफई में चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पीड़ितों के परिजन सैफई पहुंच गए हैं।