फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five patients died of different diseases in district hospital

जिला अस्पताल पहुंचे पांच मरीजों की विभिन्न बीमारियों से मौत

Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five patients died of different diseases in district hospital
मैनपुरी। जिले में गैर कोरोना संक्रमण से भी मरीजों की लगातार मौत हो रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचे हृदयघात से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य ने सांस लेने में दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया। 17 अन्य मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अफरोज की 35 वर्षीय पत्नी मुमताज को शनिवार को उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव मुरान निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव झिंझाई में अपनी बेटी के यहां आई हुई थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करहल रोड निवासी 65 वर्षीय दुखहरन गुप्ता को शनिवार को हृदयघात पड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे वहीं भदावर हाउस निवासी 60 वर्षीय नारायणी देवी को शनिवार को उच्च रक्तचाप की दिक्कत और दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बिघरई निवासी 65 वर्षीय हरीराम को रविवार को हृदयघात पर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां सभी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed