फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five months of non-book studies in schools agra

यहां बिना किताबों के पांच महीने से हो रही पढ़ाई

Mon, 27 Aug 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Five months of non-book studies in schools agra
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA

आगरा के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 की कक्षाएं अप्रैल से संचालित हैं। पांच माह बीतने की ओर है, पर छात्र-छात्राओं तक सारी किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। खासतौर पर अंग्रेजी माध्यम और उर्दू की किताबें आना बाकी हैं।

विज्ञापन


हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने नई किताबें आने तक पुरानी किताबों से पढ़ाई की। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा भी नहीं थी। चालू शैक्षणिक सत्र में 90 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का अंग्रेजी माध्यम से संचालन किया जाना था। 69 विद्यालय ही संचालित किए जा रहे हैं। बाकी 21 विद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो सकी। शिक्षकों की मानें तो अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में छात्रों का पंजीकरण अच्छा है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि अभिभावक अंग्रेजी माध्यम से संचालित परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाना चाह रहे हैं। इनकी संख्या जिले में बढ़नी चाहिए। किताबें समय से उपलब्ध कराए जाने पर ही इन स्कूलों के संचालन का उद्देश्य पूरा होगा। अभी तक किताबें न मिलने से शिक्षकों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है। इसका असर शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि प्रकाशक को किताबें जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब ढाई हजार किताबें ही आना बाकी हैं। किताबें जल्द विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed