फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five miscreants arrested for stealing jewellery from sarraf in agra

आगरा: 'डकैत' का गिरोह सराफों को बना रहा था निशाना, सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Aug 2021 12:03 AM IST
सार

पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो सराफों को निशाना बना रहा था। इसक सरगना नुरूद्दीन उर्फ डकैत है। इस गिरोह ने दो सराफ के 20 लाख से अधिक के जेवरात चुराए थे। 

विज्ञापन
five miscreants arrested for stealing jewellery from sarraf in agra
डकैत गैंग के बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के सराफ बाजार में आभूषण की खरीदारी करने आने वाले व्यापारी फिरोजाबाद के नुरूद्दीन उर्फ डकैत के गिरोह के निशाने पर रहते थे। सरगना डकैत अपने साथियों की मदद से आभूषण चोरी करके फरार हो जाता था। पुलिस ने शुक्रवार को डकैत सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सराफ भी शामिल है, जिसे सरगना अपनी बहन की मदद से आभूषण बेचा करता था।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव मई निवासी सराफ अजय वर्मा दो अप्रैल को नमक की मंडी में आए थे। लौटते समय उनके बैग की चेन खोलकर 300 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह दो अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के सराफ जोशीन के कर्मचारी के बैग की चेन खोलकर दस लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, घटना के खुलासे के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय को टीम के साथ लगाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बिजलीघर से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फिरोजाबाद निवासी नुरूद्दीन उर्फ डकैत, शोएब उर्फ मुन्ना, वीरू, हैदर और सराफ आशीष कुमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी फिरोजाबाद निवासी कफिल कुरैशी और ताजगंज स्थित कांशीराम आवास निवासी नाजरीन उर्फ भुर्रो फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 638 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। सरगना नुरूद्दीन है। वह अपने साथियों के साथ भीड़भाड़ वाले बाजार में सक्रिय रहता है। 

जिसको शिकार बनाना होता है, उसके आगे सरगना खुद चलता है। मुन्ना उसके पीछे हो जाता है। वह बैग की जेब काटने और खोलने में माहिर है। बाकी साथी दूर-दूर चलते हैं। अगर, कोई पकड़ा जाता है तो बाकी साथी आ जाते हैं। बचाव करके साथी को लेकर निकल जाते हैं। चोरी करके अलग-अलग जाते हैं।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिला सुराग
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि अजय वर्मा के बैग से हुई चोरी में पूर्व में पुलिस को एक संदिग्ध का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मिला था। उसकी पहचान नहीं हो सकी। दो अगस्त को सराफ जोशीन के कर्मचारी से बैग चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी एक संदिग्ध रिक्शे में जाता नजर आया। 

पूर्व में चोरी करने वाले से फुटेज मिल गया। इस पर संदिग्ध का रूट देखा गया। सौ से अधिक कैमरे खंगाले। वह ताजगंज स्थित कांशीराम आवास योजना तक गया था। इस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को फुटेज दिखाकर पहचान कराई। उसे मुन्ना के रूप में पहचान लिया गया। 

वह क्षेत्र में रहने वाली नाजरीन उर्फ भुर्रो के घर पर आता था। पुलिस उस तक पहुंच गई। मुन्ना के फिरोजाबाद में रहने की जानकारी मिली। नाजरीन गैंग के सरगना डकैत की बहन निकली। बाद में पुलिस ने गैंग के बारे में जानकारी जुटा ली। आशीष कुमार सराफ है। उनकी शाहगंज में दुकान है। नाजरीन उसे जेवरात बेचने जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed