फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five minutes of terror in Agra RTO entire office became empty

UP News: आगरा आरटीओ में दहशत के वो पांच मिनट...पूरा कार्यालय हो गया खाली, मची रही अफरा-तफरी

Sat, 31 Aug 2024 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 08:36 AM IST
सार

आगरा आरटीओ में जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। पांच मिनट के अंदर ऐसी अफरा-तफरी मची कि पूरा कार्यालय खाली हो गया। वहां बैठे बाहरी कुर्सियां छोड़ भागे। 
 

विज्ञापन
five minutes of terror in Agra RTO entire office became empty
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:45 बजे अचानक अफरातफरी मच गई। प्रशासनिक टीम के छापा मारने की सूचना पर मुख्य परिसर के दोनों गेट बंद कर दिए गए। प्राइवेट युवक कुर्सियां छोड़कर भाग गए। महज पांच मिनट के अंदर ही कई कक्ष खाली हो गए।
विज्ञापन




आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस से वाहन फिटनेस कार्य कराने के लिए दलालों का बोलबाला आरटीओ कार्यालय में रहता है। कक्षों के अंदर सीटों पर प्राइवेट युवक बैठकर कार्य करते हैं। इसी वजह से छापे की सूचना पर कार्यालय खाली हो जाता है। शुक्रवार दोपहर को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


किसी ने कार्यालय के अंदर छापा पड़ने की अफवाह उड़ा दी थी। प्राइवेट युवक कार्यालय से बाहर की ओर भागे। पांच मिनट के अंदर परमिट, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और चालान कक्ष खाली हो गए। परिसर में वाहनों की भीड़ रहती है, वह भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआई उमेश कटियार ने बताया कि सुबह से वाहन और सारथी सर्वर ठप पड़े थे। इस वजह से कोई काम नहीं हो रहा था। काम न होने की वजह से लोगों की भीड़ नहीं रही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed