{"_id":"5f2423cb8ebc3e63c03df62d","slug":"five-minor-prisoners-escaped-from-juvenile-home-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने बनाई थी संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने बनाई थी संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना
Sat, 01 Aug 2020 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:28 AM IST
सार
- बालिग होने पर एक बंदी को पुलिस ने भेजा मुख्य जेल
- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की तलाश
- फरार चार किशोरों की तलाश में पुलिस जुटी
विज्ञापन
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में जांच करती स्वाट टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागने की पूरी योजना सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने तैयार की थी। उसी ने योजना को अमलीजामा पहनाकर अपने साथ बैरक नंबर दो के किशोरों को भागने के लिए तैयार किया। उक्त आरोपी समेत दो को बालिग होने पर मुख्य जेल भेजने संबंधी आदेश न्यायालय कर चुका था। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं, फरार चार किशोरों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात करीब ढाई बजे राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर 14 किशोर भाग निकले। इनमें से दो आरोपी ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से छह माह अधिक होने पर न्यायालय ने इन्हें मुख्य जेल भेजने के आदेश कर दिए थे।
संबंधित खबर- मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर भागे 14 बाल कैदी, पुलिस ने नौ को पकड़ा
विज्ञापन
उनमें से एक मथुरा निवासी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने मुख्य जेल जाने से पहले ही राजकीय संप्रेक्षण गृह से निकल भागने का प्लान तैयार किया, जिसे शुक्रवार की शाम सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, वहीं पुलिस ने कोसीकलां थाना क्षेत्र से पकड़े दूसरे बालिग मथुरा निवासी एनडीपीएस के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सदर बाजार निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि भागे 10 किशोर पकड़े जा चुके हैं। फरार चार की तलाश जारी ह

8 किशोरों को 14 दिन के लिए किया क्वारंटीन
मथुरा। राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर 14 किशोरों के भागने की घटना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी दूसरे दिन आंख मूंद कर सोते रहे। मात्र सात बैरकों में बंद 102 किशोरों की संख्या को न तो कम करने का कोई तरीका अपनाया गया और न ही सुरक्षा के लिए कोई नया प्लान लागू किया गया।
जो होमगार्ड संप्रेक्षण गृह के पिछले हिस्से में ड्यूटी दे रहे थे उनको आरोपी बना लिया गया और जो पुलिसकर्मी मुख्य द्वार के बजाए गैराज में खर्राटे भरकर सो रहे थे उनसे पूछताछ तक नहीं की गई।
भागे 14 किशोरों में से 10 वापस आ गए। दो को जिला कारागार भेज दिया गया। 8 किशोरों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। बताते हैं कि संप्रेक्षण गृह की अंदर खाने की स्थिति बहुत खराब है। एक बैरक मेें अधिक से अधिक छह किशोरों को रखे जाने का प्रावधान है, वहां पर करीब 21 किशोर एक बैरक में रहते हैं। इन सब पर दो रसोई हैं जिसके चलते किशोरों को भोजन मिलने में दिक्कतें आती है।