फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Minor Boys escaped from State Child Transmission Home Malpura Agra

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर भागे पांच किशोर, 18 घंटे बाद चार पकड़े गए

Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Five Minor Boys escaped from State Child Transmission Home Malpura Agra
राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह मलपुरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरौली स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार की रात को करीब एक बजे पांच बाल अपचारी खिड़की तोड़कर भाग निकले। 18 घंटे बाद सोमवार शाम करीब छब बजे पुलिस ने इनमें से चार को आगरा से पकड़ लिया, जबकि एटा का रहने वाला एक अभी लापता है।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव नगला सुम्मेर निवासी एक किशोर कई मामलों में थाना मलपुरा के गांव सिरौली में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। वहीं एटा, कासगंज के एक-एक, आगरा के दो किशोर भी बाल संप्रेक्षण गृह में बंद थे। 
विज्ञापन


ये सभी रविवार रात करीब एक बजे बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की तोड़कर भाग निकले। सोमवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो एसपी ग्रामीण पश्चिमी रवि कुमार, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एटा का रहने वाला एक बाल अपचारी अभी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड का मोबाइल ले गए, उसी से मिली लोकेशन

पुलिस के मुताबिक भागते समय बाल अपचारी गार्ड का मोबाइल ले गए थे। इसकी जानकारी पर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। बाल अपचारी लगातार फोन से बात कर रहे थे। लोकेशन मिलते ही पुलिस ने इन्हें आगरा केरेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

सुरक्षा में चूक बताई, फिर भी नहीं किए इंतजाम

बाल अपचारियों के भाग जाने का पता चलने पर प्रदेश के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ साक्षी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ कर दिए। डॉ. साक्षी ने कहा कि कई बार पुलिस के उच्चाधिकारियों को बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था खराब होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

आगरा के दोनों बाल अपचारी 25 अक्तूबर को भी बाल संप्रेक्षण गृह से भाग गए थे। जिन्हें पुलिस ने कुछ ही दिन बाद पकड़ लिया था। एसओ ने बताया कि एक बाल अपचारी नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed