पड़ोसी समेत पांच युवकों ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने डायरी में लिखी आपबीती
- पीड़िता ने मां के नाम डायरी में लिखकर दी घटना की जानकारी, गांव की महिला के पति सहित पांच युवकों पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 45 दिन पहले गांव की महिला शादी में दावत खिलाने के बहाने उसे लेकर गई। महिला के पति सहित पांच लोगों ने बेहोश करने के बाद हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। किशोरी ने एक डायरी में घटनाक्रम लिखकर अपनी मां को बताया।
घटना 19 जुलाई की है। पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव की महिला शादी के बहाने अपने साथ कार में ले गई। महिला का पति और एक अन्य युवक भी कार में थे। रास्ते में एक अन्य को बैठा लिया। इसके बाद महिला अपनी बहन के घर सादाबाद ले गई, जहां किशोरी को एक कमरे में रखा। पड़ोसी महिला अपनी बहन के साथ कहीं चली गई।
इसका फायदा उठाकर महिला के पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी को पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर बेटी को वीडियो दिखाकर धमकाया।
जान से मारने की धमकी भी दी
मां-बाप को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इस कारण बेटी ने घर आकर कुछ नहीं बताया। पिछले दिनों उसने एक डायरी में सारा घटनाक्रम लिख दिया। इसके बाद डायरी मां के टिफिन में रख दी। काम के दौरान मां ने टिफिन खोला तो डायरी मिली। तब घटना का पता चला। इसके बाद पीड़ित थाने गए।
जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई
महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि पीड़िता थाने गई थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस पर उनसे मदद मांगी। इस पर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की।
पीड़ित किशोरी घर से जाना चाहती थी। उसने डायरी में लिखा है कि वह आरोपियों से बदला लेगी। उन्हें सजा दिलाकर ही मानेगी। इस मामले में ट्वीट भी किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने खेरागढ़ पुलिस को मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।