फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five interstate smugglers arrested with 20 kg of ganja

Kasganj News: लग्जरी कार से कर रहे थे गांजा की तस्करी, पुलिस ने अंतरराज्यीय पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 08:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 08:35 AM IST
सार

एसपी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा के थानों में करीब 18 मामले दर्ज हैं। आरोपी गलुआ पर भी 9 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Five interstate smugglers arrested with 20 kg of ganja
कासगंज पुलिस द्वारा पकडे गए गांजा तस्कार - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज की एसओजी और सहावर थाना ने संयुक्त कार्रवाई कर पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार की। पकड़े गए तस्करों के पास से 20 किलो गांजा के साथ चोरी की टाटा सफारी, तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान किया।
विज्ञापन


पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी एसपी ने को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सहावर राजकुमार और एसओजी प्रभारी अनूप कुमार भारतीय तथा सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार ने गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए संयुक्त वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक टाटा सफारी की चेकिंग करने पर उसमें पांच लोग सवार मिले, साथ ही प्लास्टिक के चार कट्टों में 20 किलो गांजा रखा मिला। 
विज्ञापन


गांजा मिलने पर सभी सफारी सवारों की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचे, 7 कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करी का मामला सामने आया। पकड़े गए आरोपियों में बुलंदशहर, फिरोजाबाद के दो आरोपी शामिल हैं। इनमें बुलंदशहर का गलुआ निवासी रोहिंदा मीरपुर थाना अरनिया, फिरोजाबाद के थाना नारकी के गांव जाटऊ का मुकीम है। बाकी तीन तस्कर जिले के नदरई के फरमान, फिरोज एवं रंजीत हैं। एसपी ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपी गैर जनपदों में लगातार लूट, डकैती, चोरी की वारदातों को अंजाम देते आए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज है। एसपी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा के थानों में करीब 18 मामले दर्ज हैं। आरोपी गलुआ पर भी 9 मामले दर्ज हैं। जिसमें सर्वाधिक 6 मामले जनपद बुलंदशहर में दर्ज हैं। 3 मामले अलीगढ़ जनपद में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed