{"_id":"615e735e8ebc3ed3d13b4c96","slug":"five-including-women-arrested-with-48-kg-of-ganja-at-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से तस्करी: आगरा कैंट स्टेशन पर 48 किलो गांजे के साथ महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से तस्करी: आगरा कैंट स्टेशन पर 48 किलो गांजे के साथ महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
Thu, 07 Oct 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Oct 2021 09:41 AM IST
सार
ट्रेनों से गांजा तस्करी थम नहीं रही है। आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने एक बार फिर गांजा तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों में एक दिव्यांग युवक है।
विज्ञापन
गांजा तस्करी में पकड़ी गईं तीनों महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांजा तस्करों ने महिलाओं के बाद अब दिव्यांगों को भी कैरियर बनाना शुरू कर दिया है। आगरा कैंट स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने तेलंगाना एक्सप्रेस से 48 किलो गांजा लेकर आ रहीं तीन महिलाओं व दिव्यांग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए गांजे की कीमत 4.80 लाख रुपये आंकी गई है ।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी हरीशचंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने शक होने पर ट्रेन से उतरे दोनों पैरों से दिव्यांग दिल्ली, मयूर विहार के आस मोहम्मद के बैग से गांजा बरामद किया। इसके बाद आस मोहम्मद के साथियों में दिल्ली के आरिफ उर्फ परवेज, त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी माया, प्रीति देवी और निशा खातून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कानून के बीच फंसा प्यार का रिश्ता: युवती ने दो साल पहले प्रेमी के साथ की थी शादी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, ये थी वजह
विज्ञापन
आरोपियों के बैगों से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह दस हजार रुपये के लालच में गांजा लेकर आई थीं। उन्हें दिल्ली में गांजा पहुंचाना था। आगरा से बस में सवार होकर दिल्ली जाना था।
बदायूं का रहने वाला है दिव्यांग
दिव्यांग आस मोहम्मद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मिलकर दिल्ली में गांजा बेचता है। मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। विशाखापत्तनम में गांजा चार हजार रुपये किलो लाकर पुड़िया बनाकर बेचने में एक किलो गांजे पर 15 हजार रुपये तक मिल जाते हैं।
उसने पुलिस को बताया कि इस धंधे में पत्नी निशा व भाई परवेज के साथ ही पड़ोस की दो महिलाओं को भी शामिल कर लिया। दिव्यांग होने के कारण पुलिस ज्यादा शक नहीं करती है। उसने बताया कि तीन बार पहले भी गांजा लाकर दिल्ली में बेच चुका है। इंस्पेक्टर आगरा कैंट ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।