{"_id":"6089a7e98ebc3e5921588506","slug":"five-including-retired-clerk-died-in-kovid-hospital-mainpuri-news-agr49020215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त लिपिक सहित पांच ने कोविड अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त लिपिक सहित पांच ने कोविड अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं कोविड अस्पताल से तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
नगर पंचायत कुरावली कार्यालय के 65 वर्षीय सेवानिवृत्त लिपिक महेश बाबू को सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में लिपिक की एंटीजन जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई। उन्हें जिला अस्पताल में स्थापित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान लिपिक की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला किला बजरिया निवासी 40 वर्षीय सोनी देवी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दो दिन पहले कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
कुसमरा निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह को पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी कुशमा देवी को कोरोना संक्रमित होने पर मंगलवार को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान कोविड लेवल टू में उनकी मौत हो गई। भोगांव के गोविंदेपुर निवासी 73 वर्षीय माया देवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन दिन पहले जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।