फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five incidents of stone pelting on Vande Bharat Express in Agra division

UP: आगरा मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पांच बार हो चुका पथराव, एक मामले में आरोपी नाबालिग; चार की जांच जारी

Sat, 28 Oct 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 11:34 PM IST
सार

आगरा मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पांच बार पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में आरोपी नाबालिग मिले हैं। अन्य चार मामलों की जांच जारी है। 

विज्ञापन
five incidents of stone pelting on Vande Bharat Express in Agra division
UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा मंडल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। मामले में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में आरोपी नाबालिग मिले हैं। अन्य की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। इस पर आगरा मंडल में अभी तक पांच बार पथराव किया है। इससे ट्रेन के शीशे भी टूट गए थे। आरपीएफ ने इसकी जांच करते हुए चार मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मामले में पत्थर फेंकने वाले नाबालिग थे। इन पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन इनके परिजन को बुलाकर दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की हिदायत दी है। आरपीएफ चार मामलों में आरोपियों को पकड़ने के लिए गांवों में जांच करने भी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed