{"_id":"653d11c86fe495f7ea091586","slug":"one-shot-and-injured-other-after-altercation-between-two-youths-in-mathura-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए हमलावर; हाथ में तमंचा लहराते फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए हमलावर; हाथ में तमंचा लहराते फरार
Sat, 28 Oct 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:34 PM IST
सार
मथुरा में बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को गोली मार दी गई। आरोपी फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए। वारदात को अंजाम देकर दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार हो गए।
विज्ञापन
Mathura: दो युवकों में कहासुनी के बाद एक ने दूसरे को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने चाऊमीन की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना छाता थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट के सामने की शाम करीब छह बजे की है। यहां पर चाऊमीन की दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। इसी समय एक बाइक पर दो युवक आए। चालक का चेहरा खुला था, जबकि पीछे बैठा युवक नकाबपोश था। उसके दोनों हाथों में तमंचे थे। वह फिल्मी स्टाइल पर आए और दुकान की तरफ एक के बाद एक गोलियों दागीं। गोली लगने से मयंक चौधरी सहित दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah: आलू हुआ सस्ता... तो प्याज के दाम ने निकाले आंसू, आम आदमी की थाली से गायब हो रहा सलाद और सब्जी का राजा
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मयंक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर चौधरी एडवोकेट का भतीजा है। घटना के समय उसके पिता बलवीर चौधरी भी वहीं पर बैठे थे। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। दोनों लोग दुकान पर चाऊमीन लेने के लिए खड़े थे। वहीं गाड़ी चलाने वाले आरोपी की पहचान धीरज उर्फ चवन्नी के रूप में हुई है। उसके पिता धर्म सिंह, डाकघर में कर्मचारी हैं। पीछे बैठे नकाबपोश की पहचान की कोशिश की जा रही है।