फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five houses and wall collapsed in rain, accidents averted

Agra News: बारिश में पांच मकान और दीवार गिरी, हादसे टले

Fri, 13 Sep 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five houses and wall collapsed in rain, accidents averted
बिछवां/घिरोर/करहल। लगातार हो रही बारिश में मकान और दीवार गिरने से हुए हादसों में दो मासूम सहित पांच लोगों की जान चली गई। वहीं छह अन्य स्थानों पर हुए हादसों में एक भैंस मर गई और घरेलू सामान आदि मलबे में दब कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जरामई निवासी जयमन सिंह बृहस्पतिवार सुबह घर से बाहर थे। तभी बारिश से कमजोर हो चुका मकान भरभराकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबे में दब कर घरेलू सामान आदि नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय अन्य परिजन छप्पर के नीचे बैठे थे। अगर घर में होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला अंती निवासी शोकेस कुमार के मकान की दीवार बुधवार की रात को पलट गई। दीवार के मलबा के नीचे दबने से उनकी भैंस मर गई, घरेलू सामान नष्ट हो गया। थाना क्षेत्र के ही गांव ताहरपुर निवासी कुलदीप का कच्चा मकान भी बुधवार की शाम को गिर गया। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करहल क्षेत्र में तीन घटनाएं हुईं। गांव खेरिया में कच्चे मकान की छत गिरने से भूसा दब गया। एक अन्य हादसा करहल तहसील क्षेत्र के गांव चंदपुरा में हुआ। विधवा रामसिया के मकान का एक कमरा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय महिला कमरे में मौजूद नहीं थीं। वहीं गोटपुर में भी कच्चा मकान धराशाई हो गया। मकान में कोई नहीं था। बारिश के चलते मकान व दीवार गिरने की घटनाओं के संबंध में पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed