फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five friends had gone to Bateshwar for sightseeing in Agra one of them drowned in Yamuna while taking selfie

UP News: भ्रमण को बटेश्वर पहुंचे थे पांच दोस्त, सेल्फी लेने के चक्कर में एक यमुना में डूबा; दो डूबने से बचे

Tue, 27 Aug 2024 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

बटेश्वर खे घाट पर पांच दोस्त भ्रमण को पहुंचे थे। सेल्फी लेने के चक्कर में एक यमुना में बह गया। उसे बचाने में दो डूबने से बच गए। शव मिला तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Five friends had gone to Bateshwar for sightseeing in Agra one of them drowned in Yamuna while taking selfie
आकाश की फाइल फोटो, जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बटेश्वर के घाट पर सोमवार की शाम 6.30 बजे सेल्फी लेने के चक्कर में आकाश उर्फ अक्कू जैन (21) यमुना में गिरकर बह गया था। मंगलवार को 22 घंटे बाद बटेश्वर से छह किमी दूर नौरंगीघाट पुल के पास से गोताखोरों ने शव बरामद किया। मृतक की जेब से 30 हजार रुपये निकले हैं। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के हरजूपुरा निवासी पांच दोस्त आकाश उर्फ अक्कू जैन पुत्र मनोज जैन, पवन कुशवाह (21), राहुल कुशवाह (19), वरुण कुशवाह (20), निखिल राठौर (22) सोमवार की शाम बटेश्वर भ्रमण के लिए आए थे। बटेश्वर के घाट पर सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से यमुना में गिरकर बहे आकाश उर्फ अक्कू जैन को देख बचाने के प्रयास में पवन कुशवाह और राहुल कुशवाह डूबने से बच गए। 

विज्ञापन

वहीं वरुण कुशवाह और निखिल राठौर डरकर मौके से भाग गये थे। परिजन और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि सेल्फी लेते समय हादसा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक बाह आरपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन

जयपुर में मास्टरशेफ था मृतक अक्कू जैन

हरजूपुरा के मृतक आकाश उर्फ अक्कू जैन जयपुर के बैनाड़ा में मास्टरशेफ था। मृतक के मामा पंकज जैन और दोस्त पुष्पेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। मृतक के कोई बहन नहीं थी। जन्माष्टमी मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर पर आया था। वह अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती के लिए बटेश्वर आया था। सेल्फी लेते समय बटेश्वर के घाट पर हादसे का शिकार हो गया।
 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हैं बीमार पिता

हरजूपुरा के मनोज जैन आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी का खर्च मझला बेटा आकाश उर्फ अक्कू जैन उठा रहा था। मनोज जैन की पत्नी ममता जैन का दो साल पहले असाध्य रोग से निधन हो गया था। जबकि छोटे बेटे अमन जैन की चार साल पहले मौत हो गई थी। बड़े बेटे अभिषेक जैन को आंखों से कम दिखता है। पत्नी और दो बेटों का साथ छूटने के बाद मनोज जैन बड़े बेटे अभिषेक के भरोसे हैं। मौसा पंकज जैन ने बताया कि परिवार शोक में डूबा है।
 

रात भर दुबका रहा मौके से भागा दोस्त

आकाश उर्फ अक्कू जैन के यमुना में बहने पर हरजूपुरा के दो दोस्त वरुण कुशवाह और निखिल राठौर मौके से भाग गये थे। वरुण कुशवाह डर की वजह से रात भर बटेश्वर में खांद पर छिपा रहा। मंगलवार की सुबह दोनों दोस्तों और परिजनों के साथ वह बटेश्वर घाट पर पहुंच गया। जबकि निखिल राठौर बेसुराग है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। उसके दोस्तों और मृतक के रिश्तेदारों ने भी फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन हो न सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed