फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Firms Procured Fake Medicines from Bansal Medical Agency and He Maa Medico

UP: करोड़ों रुपये की नकली दवाएं...बंसल एजेंसी-हे मां मेडिको से इन पांच फर्मों ने खरीदीं, जांच में खुलासा

Sat, 27 Sep 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 08:23 AM IST
सार

बंसल मेडिकल एजेंसी-हे मां मेडिको से आगरा की पांच फर्मों ने नकली दवाएं खरीदीं। करोड़ों की दवाओं की खरीद के बिल मिले हैं। पांचों फर्म के गोदामों पर छापा मारकर जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
Five Firms Procured Fake Medicines from Bansal Medical Agency and He Maa Medico
नकली दवाएं हुईं जब्त - फोटो : संवाद

विस्तार

औषधि विभाग की जांच में नकली दवा मामले में आगरा की पांच और फर्मों के नाम सामने आ रहे हैं। इन्होंने हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी से करोड़ों रुपये की दवाएं खरीदी हैं। इनके खिलाफ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से इनके गोदामों पर छापा मारकर दवाओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 22 अगस्त को हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएवी मेडी पोइंट, ताज मेडिको और राधे मेडिकल एजेंसी की 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की गई थीं। इनके बिल की जांच करने पर बरेली, लखनऊ, मुजफ्फरनगर की फर्मों को भी दवाएं बेची थीं। यहां से करीब एक करोड़ की दवाएं जब्त हो चुकी हैं। जांच में आगरा में भी 5 बड़ी फर्मों द्वारा इनसे दवाएं खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन फर्मों के खिलाफ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए एसजीएसटी विभाग की भी मदद ली जा रही है। ये सभी साक्ष्य मिलने के बाद इनके गोदामों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



गोगिया परिवार की फर्म के बिल की हो रही जांच
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि पंकज गोगिया की गोगिया मेडिकल एजेंसी, कुलदीप गोगिया की एनके इंटरप्राइजेज, नरेश गोगिया की राधे कृपा फार्मा और कपिल गोगिया की मेडिसिन पॉइंट पर बीते दिनों छापा मारकर विभिन्न दवाओं के 12 नमूने लिए थे। दवाओं के भंडारण और स्टॉक रजिस्टर में अंतर भी मिला था। जांच में राधे कृपा फार्मा ने बंसल मेडिकल एजेंसी से दवाएं खरीदी थीं। इस पर इनके संचालकों से बीते तीन साल के दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकाॅर्ड तलब किए थे। इन्होंने कुछ बिल दिए हैं, जिनकी जांच चल रही है। अभी इनके परिवार में कुछ और फर्म हैं, इनकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed