{"_id":"5f43b0c58ebc3e3ce80908c6","slug":"five-feet-long-snake-enters-police-check-post-at-west-gate-of-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पश्चिम गेट पर पुलिस चेक पोस्ट में घुसा पांच फीट लंबा सांप, सहम गए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पश्चिम गेट पर पुलिस चेक पोस्ट में घुसा पांच फीट लंबा सांप, सहम गए सिपाही
Mon, 24 Aug 2020 05:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पकड़ा सांप
- फोटो : Wildlife SOS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के पश्चिम गेट पर सोमवार को लाल बिल्डिंग पुलिस चेक पोस्ट के कमरे में पांच फीट लंबा सांप घुस गया। जब पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ी तो वो सहम गए। सूचना पर पहुंची वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने सांप को पकड़ा। कुछ घंटों तक निगरानी में रखने के बाद उसे वापस जंगल छोड़ दिया गया।
कोरोना के कारण ताजमहल फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद है। सोमवार को पश्चिम द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाल बिल्डिंग चेक पोस्ट में एक बड़े सांप को देखा। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर (+91 9917109666) पर वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचना दी l
बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ दो सदस्यीय रेस्क्यू टीम स्थान पर पहुंची। यह सुनिश्चित करने के बाद कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी सुरक्षित दूरी पर हैं, बचाव दल ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

कमरे से आ रही थी अजीब आवाज
हेड कांस्टेबल वीरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कमरे से अजीब आवाज सुनी, जब पास जाकर देखा तो वहां एक बड़ा सांप देखकर डर गए। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने पहले भी इस तरह के बचाव अभियानों को अंजाम दिया है, इसलिए हमने उन्हें तुरंत इसकी सूचना दी। टीम ने आकर सांप को पकड़ लिया।
वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण परियोजना निदेशक बैजूराज एमवी ने बताया कि इस सांप का नाम रैट स्नेक है। यह विषैले कोबरा से मिलते-जुलते हैं, इसलिए अक्सर उनके देखे जाने पर लोग दहशत में आ जाते हैं। लेकिन यह गैर विषैली प्रजाति है। उत्तरी भारत में इसे 'धमन' के नाम से भी जाना जाता है।
बैजूराज एमवी के अनुसार इस महीने में यह ताजमहल परिसर से टीम द्वारा बचाया गया दूसरा सांप है। पिछले सप्ताह ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताज म्यूजियम के बाहर सात फीट लंबा अजगर देखा गया था। उसे भी टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ा था।