फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five farmers honored for getting more compensation amount

Agra News: अधिक क्षतिपूर्ति राशि पाने वाले पांच किसान सम्मानित

Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Five farmers honored for getting more compensation amount
कासगंज में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित करती डीएम व सीडीओ । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले 5 किसानों को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2021-22 में तीन फसलों गेहूं, सरसों व आलू का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया था। इसमें जिले के 5205 किसानों की 2491.4 हेक्टेयर कृषि भूमि का बीमा कराया गया। गेहूं की फसल का प्रीमियम 1082.18 रुपये प्रति हेक्टेयर, सरसों का प्रीमियम 1289.54 रुपये प्रति हेक्टेयर और आलू फसल का प्रीमियम 7400 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन

बीते रबी की बुवाई में 334 किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में 20.26 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। गैर ऋणी कृषक जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की प्रीमियम धनराशि बैंक के माध्यम से इंश्योरेंस कंपनी ने जमा कराई है, उन किसानों को फसल का नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति अनिवार्य रूप से दी जाए। यदि पात्र होने पर भी किसानों को बीमा क्लेम न देने वाले संबंधित बैंक एवं इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी भी दशा में किसानों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, जिला प्रबंधक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अनिल कुमार राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed