फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Electric Buses to Run Between ISBT and Foundry Nagar to Ease Passenger Movement in Agra

Agra: आईएसबीटी से फाउंड्री नगर तक दौड़ेंगी 5 इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 31 May 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 10:46 AM IST
सार

फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से हाथरस और अलीगढ़ रूट की बसों के संचालन के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। आईएसबीटी से फाउंड्री नगर के बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Five Electric Buses to Run Between ISBT and Foundry Nagar to Ease Passenger Movement in Agra
इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से हाथरस और अलीगढ़ मार्ग की बसों का संचालन एक जून से प्रारंभ होने जा रहा है। अब तक इस मार्ग के लिए लोगों को आईएसबीटी से बसें मिलती थी। ऐसे में फाउंड्री नगर तक पहुंचने में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से हाथरस-अलीगढ़ की ओर जाने वाली 250 बसें आईएसबीटी नहीं आएंगी। इनका संचालन अब फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे से होगा। ऐसा होने से हजारों यात्रियों के सामने परेशानी भी खड़ी होगी। जो लोग अब तक आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया या वाटर वर्क्स चौराहे से रोडवेज की बस में बैठते थे, उनको फाउंड्री नगर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस समस्या पर परिवहन विभाग की तरफ से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि हाथरस-अलीगढ़ की ओर जाने वाले सभी यात्री फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस अड्डे पर ही पहुंचे। वहीं से बसें मिलेंगी। फाउंड्री नगर का हेल्पलाइन नंबर 8923004590 भी जारी किया गया है। आईएसबीटी से फाउंड्री नगर बस अड्डे तक के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी। इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों के आरएम एसपी सिंह से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों की बस मिलेंगी
फाउंड्री नगर बस अड्डे से अतरौली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, बिजनौर, बदायूं और बरेली के लिए बसें उपलब्ध होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed