फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Crore stolen GST by A to Z Enterprises Goods supply Without Tax invoices

पांच करोड़ की जीएसटी चोरी, कंपनी संचालक को भेजा जेल, राजस्व को ऐसे लगाया चूना

Sun, 26 May 2019 09:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 May 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Five Crore stolen GST by A to Z Enterprises Goods supply Without Tax invoices
GST

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) संजय प्लेस की एंटी इवेजन शाखा के अधिकारियों ने जीएसटी की पांच करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का मामला पकड़ा है। इसमें ए टू जेड कंपनी के मालिक संजय कुमार निगम को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

 
सीजीएसटी की एंटी इवेजन शाखा के सहायक आयुक्त सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली कि मैसर्स ए टू जेड इंटरप्राइजेज नाम की एक फर्म बिना माल की सप्लाई किए केवल टैक्स इनवॉयस जारी कर रही है। ऐसे इनवॉयसों पर खरीददार पार्टियां इनपुट टैक्स का क्रेडिट ले रही हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीजीएसटी के संयुक्त आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने सघन जांच करके दोषियों के खिलाफ राजस्व वसूली की सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि संजय निगम अपने अन्य साथियों की मदद करते हुए फर्म का संचालन कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने जीएसटी चोरी के उद्देश्य से मैसर्स ए टू जेड इंटरप्राइजेज को एक गरीब व अशिक्षित व्यक्ति के नाम से जीएसटी में पंजीकृत करवाया था। संजय ने उक्त व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज हासिल किए। इसके बाद इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्म का पंजीकरण और बैंक में चालू खाता खुलवाने में किया। 

उन्होंने बताया कि इस फर्म द्वारा फर्जी रूप से उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों में कई व्यक्तियों व फर्मों को बोगस इनवॉयस बिना किसी माल की सप्लाई के दे दिए, जिन पर उन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया।

आरोपी कंपनी संचालक की गिरफ्तारी के लिए धारा 69 के तहत निर्देश दिए गए। इस पर पुलिस ने संजय निगम को गिरफ्तार करके स्पेशल सीजेएम के न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। 

सीजीएसटी अधिकारियों ने बताया कि जिन फर्मों ने ऐसे बोगस टैक्स इनवॉयस को खरीदा है, उनके खिलाफ भी जीएसटी रिकवरी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा संजय निगम के साथियों और सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। उनके खिलाफ भी जीएसटी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

सीजीएसटी की इस कार्रवाई के बाद बोगस कंपनियां संचालित करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों एक तेल व्यवसायी के यहां छापे पड़े थे। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने कई बोगस कंपनियों का संचालन करते हुए पाया गया था। करो़ड़ों की कर चोरी भी पकड़ी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed