फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five criminals running a brothel at a dhaba in Mathura s Chhata were sent to jail

वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों की हकीकत: प्यार में अंधी न होती तो... ऐसे फंसी इस दलदल में, रुला देगी कहानी

Fri, 13 Oct 2023 12:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

अपराधियों के चंगुल से झारखंड की तीन किशोरियों और दिल्ली की एक युवती को मुक्त कराया। अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड की किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के बहाने दिल्ली लाए थे। वहीं, दिल्ली की युवती को नौकरी के बहाने फंसाया था।

विज्ञापन
Five criminals running a brothel at a dhaba in Mathura s Chhata were sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के छाता और कोसीकलां में ढाबों की आड़ में संचालित देह व्यापार का धंधा करने वालों का पुलिस ने बुधवार रात भंडाफोड़ करने के बाद पांच अपराधियों को शुक्रवार को जेल भेजा। एक की अभी तलाश जारी है। अपराधियों के चंगुल से झारखंड की तीन किशोरियों और दिल्ली की एक युवती को मुक्त कराया। अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड की किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के बहाने दिल्ली लाए थे। वहीं, दिल्ली की युवती को नौकरी के बहाने फंसाया था। इनसे देह व्यापार कराने से पहले गैंग के पुरुष सदस्यों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। बताया गया है कि दलाल ढाबे पर आने वाले ग्राहकों की डिमांड पर इन युवतियों से जबरन घिनौना काम कराते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन के अनुसार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को झारखंड की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बहन, जो कि डेढ़ माह से लापता है, उसने खुद को मथुरा के कोसीकलां में एक ढाबे में बने कमरे में बंधक होने व कुछ युवकों द्वारा उससे वेश्यावृत्ति कराए जाने की जानकारी दी है। आयोग ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की टीम ने हंसराज ढाबे के सामने सतवीर के होटल में छापा मारा। यहां से चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके चंगुल से झारखंड की किशोरी को मुक्त कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान होटल संचालक सतवीर पुत्र बुद्धी निवासी बरसाना, छाता, हेल्पर कमल पुत्र फतेहराम निवासी कोटवन, कोसीकलां और दुर्गा बाबू पुत्र रामचंद्र शाह निवासी गांव ब्रम्हपुरा, फुलपराश, मधुबनी, बिहार व धर्मेंद्र पुत्र कुंदन निवासी करमन, होडल, पलवल, हरियाणा के तौर पर हुई। पूछताछ में इन्होंने बताया कि दुर्गा बाबू ने डेढ़ माह पहले झारखंड की किशोरी को प्रेमजाल में फसाया और दिल्ली लेकर आया। वहां वेश्यावृत्ति कराने के बाद उसे चार दिन पहले कोसीकलां में लाया था। धर्मेंद्र ग्राहक लाता था।

विज्ञापन

बरामद हुई थी अश्लील सामग्री और शराब 
सतवीर और उसका साथी कमल अपने होटल में गंदा काम कराते थे। इनके पास से भारी संख्या में अश्लील सामग्री व शराब बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपनी दूसरी टीम छाता के पंजाबी ढाबा, एनएच-19 पर ठहरी होने का खुलासा किया। वहां छापेमारी की तो यहां से एक आरोपी मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही झारखंड की दो किशोरी व दिल्ली की एक युवती को मुक्त कराया गया। 

गिरोह की एक महिला भी फरार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय पुत्र छीतर जोगी निवासी खरौंट, कोसीकलां के तौर पर हुई। इसका साथी दीपक उर्फ पिंकू चौधरी उर्फ मोटा निवासी कटिहार, बिहार, ढाबा संचालक महेश ठाकुर पुत्र जग्गो निवासी गोरखधाम कालोनी, कोसीकलां फरार है। इस गैंग का मुखिया दुर्गा बाबू है, जो कि दोनों मुकदमों में नामजद है। इनके गिरोह की एक महिला भी फरार है। सभी फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

नौकरी और प्रेमजाल में फंसाने का जिम्मा था दीपक और दुर्गा का
गिरोह के चंगुल से मुक्त हुई दिल्ली की युवती ने बताया कि वह अपने नाना-नानी के पास रहती थी। नौकरी का झांसा देकर उसे यहां लाया गया और पहले गिरोह के लोगों ने खुद ही बलात्कार किया। इसके बाद वेश्यावृत्ति कराने लगे। इधर, झारखंड की किशोरियों ने बताया कि वह प्रेमजाल में फसने पर अपने परिवार को बिना बताए आ गई थीं। दीपक और दुर्गा प्रेमजाल में फसाने का काम करते हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
सीओ छाता गौरव कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कोसीकलां अनुज कुमार, इंस्पेक्टर छाता संजीव कुमार दुबे, क्राइम इंस्पेक्टर चेतराम शर्मा, एसआई अवनीश त्यागी, अरुण कुमार, रोहन कुचालिया, अनीता, सुधीर सिंह, दीपक दोहरे, उत्तम चौहान, डायरेक्टर मिशन मुक्ति फाउंडेशन वीरेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed