{"_id":"61594dfa8ebc3e09f1374e8f","slug":"five-cows-died-after-being-hit-by-a-train-on-agra-etawa-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: आगरा-इटावा रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर पांच गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने की तारबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: आगरा-इटावा रेल लाइन पर ट्रेन से कटकर पांच गोवंश की मौत, ग्रामीणों ने की तारबंदी की मांग
Sun, 03 Oct 2021 12:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:00 PM IST
सार
बसई अरेला में गांव स्हाईपुरा के पास रविवार सुबह आगरा-इटावा रेलवे लाइन किनारे पांच गोवंश मृत मिले। ग्रामीणों का कहना है कि तारबंदी न होने कारण ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हुई है।
विज्ञापन
रेल लाइन किनारे पड़े मृत गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना बसई अरेला में गांव स्हाईपुरा के पास आगरा-इटावा रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर पांच गोवंश की मौत हो गई। घटना शनिवार रात को हुई। रविवार सुबह पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र में गुजरने वाली रेल लाइन पर तारबंदी की मांग की है।
विज्ञापन
बसई अरेला में गांव स्हाईपुरा के पास आगरा-इटावा रेलवे लाइन पर शनिवार रात पांच गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे मृत गोवंश पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृत गोवंश को जमीन में दफन करवाया।
विज्ञापन
गांव स्हाईपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर तारबंदी नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। इससे पहले भी दर्जन भर गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं रेलवे से आबादी वाले क्षेत्र में तार की बाड़ लगाने की मांग की है।
विज्ञापन