फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five coaching centers seal due to ignorance of fire security system in agra

सूरत अग्निकांड से सबक लेकर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, कई कोचिंग सेंटर सील

Sat, 01 Jun 2019 05:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
five coaching centers seal due to ignorance of fire security system in agra
कोचिंग सेंटरों पर हुई बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सूरत अग्निकांड से सबक लेकर आगरा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने शनिवार को कई कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ये कोचिंग सेंटर मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे थे। वहीं 22 बरात घर भी चिन्हित किए गए हैं। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों और बरात घर मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन

 
दरअसल, पिछले दिनों आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से आवासीय भवनों में संचालित कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। कई कोचिंग संचालकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही कोई सुधार लाया गया। इन पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने दो टीमें बनाईं। इन टीमों ने शनिवार से कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पहले दिन थाना न्यू आगरा क्षेत्र में पांच कोचिंग सेंटरों को सील किया गया। ये कोचिंग सेंटर फायर सेफ्टी और आवासीय मानकों की अनदेखी कर चलाए जा रहे थे। कई कोचिंग सेंटर इमारतों की दूसरी या तीसरी मंजिल पर हैं। आपात स्थिति में बाहर निकलने का दूसरा रास्ता भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 बरातघर चिन्हित

इनके अलावा एडीए ने फायर सेफ्टी तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने वाले बरात घरों को नोटिस दिया था। इसके बाद कुछ बरातघरों में यह व्यवस्था कर ली, लेकिन 22 बरातघरों की ओर से कोई जवाब तक नहीं आया। इस पर इन्हें भी सील किया जाएगा।  

आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव केपी सिंह ने बताया कि जो बरात घर और कोचिंग सेंटर मानकों को नजरअंदाज कर चल रहे हैं। उनको सील किया जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। 

इन बरात घरों को किया जाएगा सील
- लीला गार्डन फतेहाबाद रोड
- एमएमआईजी ताजनगरी फेस 1 ताजगंज
- जलसा बरात घर फतेहाबाद रोड
- पीएस गार्डन, सिल्वर सिटी ग्वालियर रोड
- आरके पैलेस नगला मकटोला ग्वालियर रोड
- गोविंद रिसोर्ट्स डिफेंस सिटी
- माहेश्वरी गार्डन, ताजनगरी फेस टू 
- नारायण गार्डन फतेहाबाद रोड 
- प्रकाश फार्म हाउस फतेहाबाद रोड
- फजल गार्डन एमाडा प्लाजा फतेहाबाद
- अमर गार्डन मुगल होटल के बराबर 
- सदाशिव गार्डन कहरई रोड
- रामचन्द्र फार्म हाउस शमसाबाद रोड
- चौधरी गार्डन आकाशवाणी के सामने
- शिव वाटिका विवाह स्थल जगजीत नगर
- गोपी वाटिका जगजीत नगर
- पचौरी गार्डन फतेहाबाद रोड
- अकबर गार्डन
- विनायक वाटिका मैरिज होम
- लोटस गार्डन
- लोटस गोल्ड बैंकट हॉल तोरा चौकी के पास 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed