फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five BS-6 buses of Mainpuri depot leave for Kumbh Mela

Agra News: मैनपुरी डिपो की पांच बीएस-6 बसे कुंभ मेले के लिए रवाना

Sun, 12 Jan 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Five BS-6 buses of Mainpuri depot leave for Kumbh Mela
रोडवेज बस स्टैंड
मैनपुरी। प्रयागराज कुंभ में शटल सेवा के लिए मैनपुरी डिपो की पांच बीएस-6 बसों को रवाना किया चुका है। वहीं 13 जनवरी आज से यात्रियों की संख्या व मांग के अनुसार बसों का कुंभ के लिए संचालन किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ में 13 जनवरी को पहला शाही स्नान है। इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। कुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। वहीं परिवहन निगम की ओर से भी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मैनपुरी रोडवेज की 5 बसों को प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना किया जा चुका है। यह बसें शटल सेवा के तहत कार्य करेंगी। इसके अलावा मैनपुरी डिपो से श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। परिवहन निगम की ओर से चालकों व परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि प्रथम स्नान को लेकर अभी मैनपुरी डिपो की बसों की मांग नहीं की गई। इसके बाद भी मैनपुरी डिपो श्रद्धालुओं की संख्या व मांग के अनुसार बसों का संचालन किए जाने की बात कह रही है। इसको लेकर एआरएम की ओर से भी कर्मियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed