फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five accused who withdrew cash from ATM arrested

UP: मामा-भांजे का कारनामा...बिना तोड़े एटीएम से निकालते थे कैश, ग्राहकों को लगती थी चपत; पांच गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 01:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

पुलिस ने एटीएम को निशाना बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मामा-भांजे शामिल हैं। गिरोह ग्राहक के जाने पर एटीएम से रकम निकालता था। 

विज्ञापन
Five accused who withdrew cash from ATM arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ और कासगंज का गिरोह एटीएम में कैश निकालने वाली जगह पर प्लास्टिक की पत्ती फंसा कर ग्राहकों के रुपये निकाल लेता था। गिरोह ने 15 दिन पहले केनरा बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ की थी। कमला नगर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आरोपी उन एटीएम को निशाना बनाते थे, जहां पर गार्ड नहीं होते थे और डाइबोल्ड कंपनी की मशीन लगी होती थी। आरोपियों में मामा-भांजे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को कमला नगर स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम के कैश निकासी वाली जगह पर पत्ती लगाकर अवैध तरीके से ग्राहकों की रकम पार करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में दो केस दर्ज किए गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग मिल गए। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी मामा-भांजे हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह ग्राहक के जाने पर एटीएम से रकम निकालता था। कई एटीएम में रकम बाहर नहीं आने पर वापस लौट जाती है और मैसेज भी ग्राहक को मिल जाता है। डाईबोल्ड कंपनी के एटीएम में ऐसा नहीं होता है। 

 
विज्ञापन

गिरोह भी ऐसे ही एटीएम में वारदात करता था। एटीएम में प्लास्टिक की पत्ती लगा देते हैं, जिससे रकम निकालने पर पैसे अन्दर ही फंसे रहते थे। जब ग्राहक एटीएम से चला जाता था, तब आरोपी पत्ती हटाकर रकम निकाल लेते थे। कार से अलग-अलग स्थानों पर जाकर वारदात करते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रतापगढ़ निवासी मेहताब हसन, जितेन्द्र सिंह उर्फ धीरू, रियाज अहमद, इमरान और कासगंज निवासी बादल सोलंकी को जनक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। जितेंद्र और बादल मामा भांजे हैं। आरोपियों से 12110 रुपए, चार मोबाइल, एक तमंचा, छह डेबिट कार्ड, दो प्लास्टिक की पत्ती, नौ काली प्लास्टिक की पत्ती आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed