फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five accused ruined the life of a woman in etah

'दरिंदों' ने बर्बाद की महिला की जिंदगी: रंजिश के चलते सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

Sat, 06 May 2023 07:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 07:48 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वो खेत में चारा लेने गई थी, तभी आरोपियों ने उसे दबोच लिया। खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
five accused ruined the life of a woman in etah
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र में एक महिला के साथ रंजिश के चलते खेतों में पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

ये है आरोप 

महिला का आरोप है कि आठ फरवरी 2023 की शाम करीब चार बजे खेतों में हरा चारा लेने गई थी। पहले से चली आ रही रंजिश के चलते गांव के ही संतोष कुमार, बलराम, इंद्रेश और आलोक ने वहां पकड़ लिया। इसके बाद चोरों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वो वारदात का विरोध करती रही लेकिन आरोपियों ने मुंह दबा लिया था। किसी तरह से मुंह खुला तो आवाज सुनकर रामलखन निवासी तमरौरा थाना नयागांव आ गया। उसने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी खेतों में कार्य कर रहे गांव के अन्य लोग पहुंचे। इसकी वजह से धमकी देकर सभी आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'गाली देने का मन करता है तुमको': सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट का है विवाद 

थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला का गांव के लोगों से जमीन व प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बेटी को ले जाने का आरोर 

वहीं थाना जैथरा मे एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट सोनू निवासी चिंतापुर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि सोनू तीन मई को बेटी को ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed