फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fit india quiz registration mainpuri number one

Mainpuri News: फिट इंडिया क्विज पंजीकरण में मैनपुरी ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

Thu, 24 Nov 2022 02:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

जिले के 497 कॉलेजों में से 491 कॉलेजों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। बुधवार को शासन ने इसकी सूची जारी कर दी, जिसमें मैनपुरी जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
fit india quiz registration mainpuri number one
कलेक्ट्रेट मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता के लिए शासन से कराए जा रहे पंजीकरण में मैनपुरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के प्रधानाचार्यों को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी कॉलेजों से कम से कम दो-दो छात्र-छात्राओं का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाना था। जिले के 497 कॉलेजों में से 491 कॉलेजों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। 
विज्ञापन

बुधवार को जारी हुई सूची 

उन्होंने बताया कि बुधवार को शासन ने इसकी सूची जारी कर दी जिसमें मैनपुरी जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सह जिला विद्यालय रघुराज सिंह पाल ने कहा कि जनपद के प्रधानाचार्यों ने यह साबित कर दिया है कि वे शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के लिए यह बड़ी सफलता है इसके लिए सभी प्रधानाचार्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया के तहत शीघ्र ही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed