{"_id":"652ceee11397d93d7c0ccbec","slug":"first-wife-s-brother-filed-case-against-fake-up-police-constable-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस की वर्दी भी झूठी और वो भी..., पहली के बाद ऐसे की दूसरी शादी; एक गलती से खुल गया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस की वर्दी भी झूठी और वो भी..., पहली के बाद ऐसे की दूसरी शादी; एक गलती से खुल गया राज
Mon, 16 Oct 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 01:35 PM IST
सार
पुलिस की वर्दी पहनकर आरोपी ने एक नहीं दो महिलाओं को धोखा दिया। पहली शादी के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। दोनों के साथ वो रहने की फिराक में था, लेकिन एक गलती की वजह से पहली पत्नी के सामने राज खुल गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना रिजोर क्षेत्र की एक महिला दो बच्चों के साथ शहर में किराए का मकान लेकर रह रही है। पति बाहर रहता था और उसने दूसरी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। दो दिन पहले पति घर आया तो उसका बैग चेक किया गया। उसमें कोर्ट मैरिज के दस्तावेज मिले। उस पर खुद को पुलिसकर्मी दर्शाया गया था, वर्दी भी मिली। तब पत्नी ने धोखेबाज पति को पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया।
विज्ञापन
कोतवाली नगर में सुखवेंद्र निवासी आजमपुर सिलौटा थाना एका जिला फिरोजाबाद ने अपने बहनोई सत्यमान निवासी गांव चुरैथा थाना रिजोर व संजीव कुमार निवासी हापुड़ के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि सत्यमान से छोटी बहन की शादी की थी। दोनों के 2 साल का बेटा नित्या और 3 माह का नित्यांश हैं, लेकिन बहन को धोखा देकर सत्यमान ने एक अन्य युवती के साथ पुलिसकर्मी बनकर कोर्ट मैरिज कर ली। युवती भी खुद को सरकारी शिक्षिका बताती है, जबकि वह प्राइवेट शिक्षिका है। बहन शहर में शिकाेहाबाद रोड पर साक्षी धाम के सामने किराए के मकान में रहती है। यहां 13 अक्तूबर को सत्यमान आया तो उसका बैग चेक किया। उसमें पुलिस की वर्दी, कोर्ट मैरिज के कागजात मिले। जिन पर पुलिसकर्मी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: बेटी की हरकत से परेशान मां पहुंची थाने, बोली- वो रातभर सोती नहीं, फोन पर करती है ऐसी बातें, शर्म भी न आती
विज्ञापन
नेता के गनर के रूप में रहता था तैनात
सुखवेंद्र ने फोन पर वार्ता में बताया कि बहन ने बहनोई की सारी कहानी बताई, तब वह उसी दिन आया। यहां पर आकर पुलिस को कॉल करके बुलाया और सत्यमान को पकड़वा दिया। पुलिस पूछताछ में बहनाेई ने बताया है कि संजीव कुमार निवासी हापुड़ एक नेता है, उसके साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर गनर का काम करता है। इसके कारण संजीव को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। जबकि हम लोगाें को वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी बताता था।
ये भी पढ़ें - साइको किलर: दो भाइयों के बाद पिता का कत्ल, 9 साल बाद जेल से लौटा तो पत्नी को भी मार डाला...; बच्चों की थी बारी

मेल नहीं खा रही पुलिस की कहानी
पूरे मामले में पुलिस ने जो कहानी बताई है, वो फर्जी आरक्षी की गिरफ्तारी कराने वाले लोगों की बात से मेल नहीं खा रही है। पहली पत्नी व उसके भाई के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस को 13 अक्तूबर को फोन कर सत्यमान को पकड़वा दिया था। जबकि कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 14 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। 15 अक्तूबर की सुबह 11 बजे रेलवे पुल जीटी रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए था। बैज व उप्र पुलिस का लोगो, सीटी डोरी, बैल्ट, खाकी कैप, नेम प्लेट, दो परिचय पत्र बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan 2023: कब लगेगा चंद्र ग्रहण? बदल जाएगा बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय

शिकायत पर पकड़ा गया आरोपी
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि फर्जी पुलिस कर्मी को शिकायत पर पकड़ा गया है। पुलिस की जानकारी नहीं रखने वालों पर रौब गांठने व धमकाने की बात उसने कबूल की है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।