फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother upset with her daughter actions filed a case in Agra

UP: बेटी की हरकत से परेशान मां पहुंची थाने, बोली- वो रातभर सोती नहीं, फोन पर करती है ऐसी बातें, शर्म भी न आती

Mon, 16 Oct 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Oct 2023 09:53 AM IST
सार

आगरा में बेटी की हरकत से परेशान मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करती है। वह रातभर घर से गायब रहती है।  बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही। 

विज्ञापन
Mother upset with her daughter actions filed a case in Agra
बेटी से परेशान है मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र की एक मां ने अपनी ही बेटी की हरकत से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही। युवकों के साथ घूमती है। वीडियो कॉल पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करती है। रातभर घर से गायब रहती है। टोकने पर धमकी देती है।
विज्ञापन


नहीं रही ससुराल
पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद वो घर लौट आई। लोकलाज की वजह से उसने बेटी की शादी कर दी। मगर, बेटी घर वापस आ गई और फिर ससुराल नहीं गई। फिर मायके में रहते हुए वो  एक अन्य युवक के साथ चली गई। 6 महीने बाद लौटी। इस पर पति ने उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा की लापरवाही: नाबालिग दौड़ा रहे थे पुलिस की बाइक, खबर तक नहीं लगी;  पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरी शादी भी कराई
पीड़िता ने बताया कि बेटी का तलाक होने के बाद वो परेशान थी। इसलिए किसी तरह बेटी की दूसरी शादी जोधपुर में करा दी, लेकिन बेटी की वहां भी नहीं बनी। वो 6 महीने बाद फिर वापस आ गई। अब उसके एक बेटा भी है। इसके बाद भी वो नहीं सुधर रही है। रात में लड़कों के साथ घूमना और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें  करना जारी है।  

ये भी पढ़ें -  वायरल ऑडियो: तुम फ्रॉड हो, मुकदमा लिख दूंगा, फिट हो जाओगे...; इंस्पेक्टर ने जानें ये क्यों कहा

बेटे-बहू पर पड़ रहा गलत असर
पीड़िता ने बताया कि बेटी की हरकतों का उनके बेटे-बहू पर गलत असर पड़ रहा है। टोकने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। केस गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का लिखा गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed