फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first time 4 flight arrive in one day at kheria airport

खेरिया एयरपोर्ट पर पहली बार एक साथ पहुंची चार उड़ानें, 535 ने किया सफर

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
first time 4 flight arrive in one day at kheria airport
आगरा। ताजनगरी के खेरिया हवाई अड्डे पर पहली बार चार फ्लाइट पहुंचीं, जिनमें 535 यात्रियों ने हवाई सफर किया। बंगलुरू, अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ की चारों उड़ानें पहली बार शुक्रवार को आगरा आईं। इसमें सबसे ज्यादा यात्रा बंगलुरू-आगरा उड़ान में थे, जबकि सबसे कम भोपाल-आगरा के बीच आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से शाम तक खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही बनी रही। पहली बार चार फ्लाइट खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। अभी तक दो या तीन उड़ानें ही थीं, लेकिन शुक्रवार को आगरा से अहमदाबाद, बंगलुरु, लखनऊ और भोपाल के लिए सीधी उड़ानें पहुंचीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए ए अंसारी ने बताया कि यह पहला मौका है, जब एक ही दिन में चार फ्लाइट एक के बाद एक उतरी हैं। आने वाले दिनों में कुछ और शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

बंगलुरू उड़ान में सवार हुए 324 यात्री
सबसे ज्यादा 324 यात्री बंगलुरू उड़ान में रहे। इस उड़ान से 172 यात्री आगरा आए और 152 सवार हुए। अहमदाबाद फ्लाइट से 116 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 72 यात्री आगरा आए और यहां से 44 यात्री रवाना हुए। लखनऊ फ्लाइट में 58 यात्रियों ने सफर किया। इनमें से 44 यात्री आए और 14 यात्री गए। भोपाल फ्लाइट से 33 यात्री आगरा आए और चार यात्री यहां से सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed