{"_id":"669dd9c351f96c99e5028c41","slug":"first-monday-of-sawan-routes-will-be-changed-in-agra-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार: आगरा में बदला रहेगा रूट...इन राहों पर संभलकर निकलें; शाम तक व्यवस्था रहेगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार: आगरा में बदला रहेगा रूट...इन राहों पर संभलकर निकलें; शाम तक व्यवस्था रहेगी लागू
Mon, 22 Jul 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:32 AM IST
सार
सावन के पहले सोमवार एक अवसर पर राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
विज्ञापन
राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन के पहले सोमवार को शमसाबाद रोड स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मेले की शुरुआत के साथ यातायात व्यवस्था में बदलाव हो गया। शाम चार बजे से ही बैरिकेडिंग कर मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। बाहरी वाहनों का प्रवेश भी बंद हो गया। व्यवस्था सोमवार को भी लागू रहेगी।
विज्ञापन
शिव मंदिरों में उमड़ने वाले भक्तों के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। शमसाबाद रोड पर फूल सैयद चौराहे से ही वाहनों को बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इसी तरह रावली महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर मंदिर क्षेत्र में वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूल सैयद चौराहा से शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी की ओर भारी, मध्यम वाहनों को रोका गया। अमर होटल तिराहा से भी वाहनों को डायवर्ट किया गया। बाहरी वाहनों को एकता और तोरा चौकी से डायवर्ट करके निकाला गया। राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
इसी तरह पथौली, रामबाग, सिकंदरा चौराहा से भी भारी वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। एनएच-19 से होकर वाहनों को गुजारा गया। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि सोमवार को भी नो एंट्री बंद रहेगी। मंदिरों के आसपास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। वाहनों के अनुमति पास भी निरस्त रहेंगे। यह व्यवस्था सोमवार की रात को मेला समाप्ति तक जारी रहेगी।