फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First Monday of Sawan: Chants of Bam Bhole at Rajeshwar temple devotees gathered

सावन का पहला सोमवार: राजेश्वर मंदिर पर बम भोले के जयघोष...उमड़े भक्त, देर रात से शुरू हुए जलाभिषेक

Mon, 22 Jul 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 10:06 AM IST
सार

आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार पर मेले का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही देर रात जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। भोले बाबा के भक्तों में गजब का उत्साह नजर आया। 
 

विज्ञापन
First Monday of Sawan: Chants of Bam Bhole at Rajeshwar temple devotees gathered
राजेश्वर महादेव मंदिर मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माथे पर चंदन, हाथ में डमरू.. शिव के जयघोष के साथ रविवार रात को राजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिवभक्त जोश में दिखाई दिए। डीजे और बैंड-बाजों की धुन से माहौल भक्तिमय रहा। उमस भरी गर्मी में भी रविवार को राजेश्वर मेले के उद्घाटन में शामिल होने के लिए सैकड़ों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। ऊंट-घोड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


 

श्रावण मास की शुरुआत रविवार को राजेश्वर मेले के उद्घाटन के साथ हुई। 11 लीटर दूध से राजेश्वर महादेव की दुग्धाभिषेक अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने किया। इसके बाद फीता काट मेले का शुभारंभ किया। झांकियाें की पूजाकर शोभायात्रा शुरू की। सबसे आगे चल ऊंट, घोड़े और 11 तरह के बैंड के साथ भगवान गणेश की झांकी और इसके बाद शिव परिवार की झांकी थी। शोभायात्रा ने राजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राजपुर चुंगी के गोल चक्कर लगा मंदिर स्थल पर विराम लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में झालरों की रोशनी से मंदिर की अलग ही छटा देखने को मिली। मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने बताया कि इस बार व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया है। व्यवस्था को संभालने के लिए 300 युवाओं की टीम तैयार की है, जो भक्तों को लाइन में लगाने से लेकर पूजा कराने तक की व्यवस्था संभालेगी। उद्घाटन में ट्रस्टी विशाल शर्मा, श्रीराम तिवारी, विशाल वित्थारिया, मेला संयोजक जयंती प्रसाद उपाध्याय, आचार्य श्रीनिवास शास्त्री, गोविंद पराशर आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

रात एक बजे खुले पट
पुजारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात एक बजे से ही राजेश्वर महादेव के पट खुल गए। इससे पहले रात 12 बजे से महादेव की पूजा की गई। सावन के पहले सोमवार पर दिनभर जलाभिषेक चलेंगे। शाम को 6:45 पर शृंगार के बाद आरती होगी। -
 

राजेश्वर सेना संभालेगी भीड़
भक्त सुमित पटेल ने कहा कि पिछले 2 साल से राजेश्वर मेला कमेटी से जुड़ा हुआ हूं। राजेश्वर सेना भी मेले काे भव्य बनाने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed