{"_id":"67eff60389f113a7df046117","slug":"first-friday-after-the-passing-of-the-waqf-bill-police-vigil-at-every-corner-in-agra-surveillance-done-throug-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वक्फ बिल पास होने के बाद पहला जुमा, आगरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वक्फ बिल पास होने के बाद पहला जुमा, आगरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से हुई निगरानी
Sat, 05 Apr 2025 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:15 AM IST
सार
वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद आगरा पुलिस अलर्ट रही। शाही जामा मस्जिद पर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही शोसल मीडिया पर भी नजर रखी गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद विरोध की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। मिश्रित आबादी में पुलिस की ड्यूटियां लगाई गई हैं। दोपहर से ही मस्जिदों के आसपास पीएसी व पुलिस तैनात रही। मुख्य नमाज शाही जामा मस्जिद में अदा की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग की गई।
ये भी पढ़ें - Agra: जलती चिता से निकाली गई विवाहिता की लाश...दो साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया ये आरोप
पुलिस व प्रशासन ने जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार से ही तैयारी शुरू कर दी थी। लोगों से कहा गया था कि वह सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की पोस्ट डालने से पहले एहतियात बरतें। थानों में शांति कमेटी की बैठकों में मुतवल्लियों को भी नमाज के बाद तकरीर को सादगी से करने के लिए कहा गया था। वहीं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वक्फ बिल के मुद्दे पर पोस्ट डालने वालों को पुलिस ने नोटिस तामील कराए हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद पर अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, डीसीपी सिटी सोनम कुमार , एसीपी शेषमणि उपाध्याय, डॉ. सुकन्या शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
नमाज के बाद मस्जिदों के लोगों के जाने के बाद ही जामा मस्जिद से हटे। इसी तरह लोहामंडी, सैयद पाड़ा, ताजगंज, वजीरपुरा, शाहगंज, सराय ख्वाजा, न्यू आगरा, नई बस्ती सहित कई इलाकों में सतर्कता बरती गई। डीसीपी ने बताया कि मिश्रित आबादी इलाकों में फोर्स अब भी तैनात रहेगा। शांतिभंग की आशंका पर नोटिस दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - आगरा में चोरी की बड़ी वारदात: किसान के घर चोरों का धावा, आठ लाख की नकदी और 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
250 को थमाए गए नोटिस, रोष
ढाई सौ से ज्यादा लोगों को भारतीय नगारिक सुरक्षा संहिता के तहत धारा 168 के नोटिस तामील कराए गए हैं। पुलिस को जिन लोगों से शांति भंग करने या करवाने की आशंका है, उन्हें नोटिस दिए गए हैं। इनमें साफ कहा गया है कि यदि वक्फ बिल को लेकर उनकी कोई संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि वह किसी भी तरह की शांति भंग करने की कार्रवाई से बचें। अन्यथा बीएनएस की धारा 168 में कार्रवाई की जाएगी। इससे भी मुस्लिमों में रोष रहा कि नोटिस क्यों दिए गए, जबकि उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। केवल कुछ लोगों ने बिल को लेकर अपनी राय ही व्यक्त की है।