फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of a married woman was taken out from the burning pyre parents made this allegation

Agra: जलती चिता से निकाली गई विवाहिता की लाश...दो साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया ये आरोप

Fri, 04 Apr 2025 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी पुलिस और मायके वाले पहुंच गए। इस दौरान ससुराल वाले मौके से भाग निकले। पुलिस ने चिता से लाश को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
dead body of a married woman was taken out from the burning pyre parents made this allegation
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कागारौल की ग्राम पंचायत अकोला के मजरा नगला परमाल में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले आ गए। अधजले शव को छोड़कर ससुराल वाले भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से लाश को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बच्चों की किताब खरीदने से पहले प्राइस टैग जरूर चैक कर लें...ऐसे हो रही लूट; दुकानद झोंक रहे आंखों में धूल
विज्ञापन



 

पुलिस को देख भागे ससुराल वाले
थाना कागारौल की ग्राम पंचायत अकोला के मजरा नगला परमाल शुक्रवार सुबह विवाहिता का संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद ससुरार वालों ने अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। विवाहिता की लाश की चिता सजाकर, अंतिम संस्कार कर दिया। तभी मायके वालों के साथ पुलिस पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले मौके से भाग निकले। पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता के शव को निकाल लिया। अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें -  UP: भाभी की बहन का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजाड़ी दो परिवारों की खुशियां; दर्दनाक तस्वीरें


 

दो साल पहले हुई थी शादी
विवाहिता के पिता कृष्ण मुरारी ने बताया कि बेटी ममतेश के विवाह  4 दिसम्बर 2022 को नगला परमाल निवासी चंद्रवीर चाहर उर्फ चंदू के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रातिड़त करना शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद आवास पर हमले में दो केस...पुलिस नौ दिन चली अढ़ाई कोस, करणी सेना ने किया था बवाल




 
विज्ञापन

पंचायत के बाद भी खत्म न हुआ लालच
उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। दहेज के लिए ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed